Prabhat Chingari
उत्तराखंड

अंकिता भंडारी प्रकरण में विधिसम्मत कार्रवाई जारी, बंद का व्यापारियों ने किया विरोध

 

देहरादून

अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर विभिन्न राजनीतिक एवं गैर-राजनीतिक संगठनों द्वारा दिनांक 11 जनवरी 2026 को उत्तराखंड बंद का आह्वान किया गया है। उक्त प्रकरण में माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा पहले ही सीबीआई जांच की संस्तुति किए जाने के उपरांत, विभिन्न व्यापार मंडलों, टैक्सी एवं बस यूनियनों ने यह स्पष्ट किया है कि प्रकरण में विधिसम्मत कार्रवाई प्रचलित होने के दृष्टिगत वे प्रस्तावित बंद को अपना समर्थन नहीं देंगे तथा अपने व्यापारिक एवं परिवहन संबंधी कार्यों को सामान्य रूप से संचालित रखेंगे।

बंद के आह्वान के मद्देनजर, इसमें शामिल कुछ व्यक्तियों द्वारा जबरन बाजार बंद कराने अथवा कार्यों को बाधित किए जाने की आशंका को देखते हुए संबंधित संगठनों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून से पुलिस सुरक्षा की मांग की गई है।

इस संबंध में एसएसपी देहरादून ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार का प्रदर्शन शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से किया जाए। यदि कोई व्यक्ति या समूह जबरदस्ती बाजार बंद कराने, सार्वजनिक वाहनों को रोकने या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

Related posts

धामी सरकार का ‘स्वास्थ्य महाकुंभ’ 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक

cradmin

मानसखण्ड की तरह केदारखण्ड मंदिर माला मिशन भी बनायें: महाराज

prabhatchingari

सुविख्यात कत्थक नृत्यांगना शिंजिनी कुलकर्णी के नृत्य-राग से भक्ति में झूमा विरासत

cradmin

भजन-कीर्तन के साथ मनाया गया द्वितीय चैत्र नवरात्र

cradmin

स्थापना दिवस पर गोपेश्वर महाविद्यालय में आयोजित हुई विचार गोष्ठी

prabhatchingari

किश्तवाड़ मुठभेड़ में बागेश्वर के हवलदार गजेंद्र सिंह शहीद

cradmin

Leave a Comment