Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

नन्हे मुन्नों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

देहरादून, पृथ्वी दिवस पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में अर्थ डे पर रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस वर्ष प्रतियोगिता की थीम हमारी शक्ति हमारा ग्रह रखी गई है। इसमें कक्षा 9 से 11वीं तक के छात्र- छात्राओं के बीच इंटर हाउस पिन बोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र- छात्राओं ने बेकार वस्तुओं को पुन: उपयोग में लाकर पिन बोर्ड को सुंदर सा सजाया। इसमें आइंस्टीन हाउस ने पहला, एरिस्टोटल हाउस ने दूसरा और गैलीलियो हाउस ने तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा छठवीं से आठवीं तक के छात्र- छात्राओं के इंटर क्लास पिन बोर्ड प्रतियोगिता में कक्षा सात (ए) ने बाजी मारी। कक्षा आठ (ए) दूसरे व सात (बी) तीसरे स्थान पर रही। इसके साथ ही प्री प्राइमरी, नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हें मुन्नों ने भी स्कूल परिसर को सजाया और ब्लू कलर डे मनाकर जल संरक्षण का संदेश दिया।

Related posts

मल्टीकुज़ीन रेस्तरां’टमटारा’ हुआ लॉन्च

prabhatchingari

धामी कैबिनेट की बैठक मे लिए गए यह अहम फैसले

prabhatchingari

धामी कैबिनेट के 16 बड़े फैसले, युवाओं और कर्मचारियों को राहत

cradmin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया जागेश्वर धाम के प्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुभारंभ।*

prabhatchingari

दूरस्थ अटाल में ग्राफिक एरा का चिकित्सा शिविर

prabhatchingari

नदी का रुख मोड़ अवैध निर्माण, डीएम ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

cradmin

Leave a Comment