Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उत्तराखंड में कार्यकारिणी का किया विस्तार

 

देहरादून –  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से देहरादून प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त रूप से संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के पद चिन्हों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के मार्गदर्शन में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी संजीव शर्मा ने कहा पार्टी उत्तराखंड में राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री चिराग पासवान जी के मार्गदर्शन में वर्ष 2027 के चुनाव की तैयारीयों में जुटी है। सभी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय किया जा रहा हैं एवं संगठन मजबूती से उत्तराखंड के सभी जिलों में अपना विस्तार कर रही हैं। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य जनता को एक सशक्त विकल्प देना हैं और हम इसी दिशा में संगठित होकर सभी कार्य कर रहे हैं।

 

 

इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए हुए लोगों को निम्नलिखित जिम्मेदारियां दी गई। जिसमें संदीप सिंघल अध्यक्ष महानगर देहरादून, सुरेंद्र सिंह चौहान जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर, श्रवन कुमार जैन प्रदेश सचिव उत्तराखंड, दीपक जुयाल प्रदेश सचिव उत्तराखंड, चंद्रपाल सिंह प्रदेश सचिव उत्तराखंड, दीपक शर्मा प्रदेश सचिव उत्तराखंड, राजकुमार यादव प्रदेश महासचिव उत्तराखंड, चंद्रपाल एडवोकेट प्रदेश विधिक सलाहकार उत्तराखंड इत्यादि शामिल है।

 

 

इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए हुए कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड के सरकारी अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला को दो हजार रुपये का तोहफा मिलेगा।

prabhatchingari

सघन चेकिंग में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई—वन्यजीव तस्करी में लिप्त दम्पती गिरफ्तार

cradmin

सरकारी संपत्ति से अतिक्रमण हटाने को आयोजित बैठक में प्रतिभाग न करने पर अधि.अभि एनएच, ईओ हरर्बटपुर का वेतन प्रतिबन्धित

prabhatchingari

त्यूणी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त एसडीआरएफ ने चलाया राहत व बचाव अभियान।

prabhatchingari

सतर्कता–हमारी साझा जिम्मेदारी’’ थीम पर आधारित जन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

cradmin

उत्तराखंड में यहा भूकंप के तेज झटके हुए महसूस

prabhatchingari

Leave a Comment