Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

चमोली जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर बड़ा घमासान

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर बड़ा घमासान होने जा रहा है। जिला निर्वाचन के मुताबिक अभी तक अध्यक्ष पद के लिए उर्गम वार्ड से रमा राणा और मटई वार्ड से भाजपा से निर्वाचित दौलत सिंह बिष्ट ने नामांकन पत्र लिए हैं वहीं सबसे रोचक मुकाबला यहां उपाध्यक्ष पद पर देखने को मिल रहा है। उपाध्यक्ष पद के लिए यहां बचुवावाण से अनीता रावत, छेकुड़ा वार्ड से सुरेंद्र सिंह कनेरी , देवर खड़ोरा से जयप्रकाश पवांर , और रानों वार्ड से लक्ष्मण खत्री ने नामांकन पत्र खरीदे हैं । आज नामांकन होना है वहीं जिला निर्वाचन ने बताया कि आज भी नामांकन पत्र लिए जा सकते हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि कुछ और लोगों के नामांकन आज दर्ज हो सकते हैं ।
जहां भाजपा ने दौलत सिंह बिष्ट को अपना अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर रमा राणा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। चमोली जिले में 17 निर्दलीय सदस्य विभिन्न वार्डों से चुनकर आए हैं।
ऐसे में जहां भाजपा जीत का दावा कर रही है वहीं निर्दलीय खेमे से भी अध्यक्ष चुने जाने के कयास लगाए जा रहे हैं ।

Related posts

UCC सीएम पुष्कर धामी ने सदन में लिख दिया इतिहास

prabhatchingari

हनुमान घाट पर डूबा युवक, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन

prabhatchingari

ड्रग फ्री देवभूमि’ मिशन में उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन—ADG के सख्त निर्देश, दो माह में निपटेंगे सभी बड़े केस

cradmin

हायर इंडिया ने होम एस्थेटिक्स को फिर से परिभाषित किया: मॉडर्न किचन अपग्रेड के लिए मैट फिनिश स्टील डोर वाले ग्रेफाइट रेफ्रिजरेटर किए पेश

prabhatchingari

केप्री लोन्स ने क्रिकेट के गुमनाम नायकों को सम्मानित करने के लिए ‘मास्टर्स ऑफ़ मैदान’ पहल की शुरुआत की

prabhatchingari

कुंड से गौरी कुंड तक जिलाधिकारी ने किया केदारनाथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण

prabhatchingari

Leave a Comment