Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

M-Tech डिग्रीधारी निकला मास्टरमाइंड,

 

दून पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक : स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी दून में स्ट्रीट क्राइम पर लगाम कसते हुए पुलिस ने दो स्नेचिंग की घटनाओं का खुलासा कर दिया है। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने M-Tech डिग्रीधारी मास्टरमाइंड समेत दो शातिर बदमाशों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, नकदी, दस्तावेज और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

 

शिकायत के अनुसार वादिनी सीमा ममगाई का बैग बाइक सवार बदमाश एमडीडीए कॉलोनी के पास छीनकर फरार हो गए थे। मामला दर्ज होते ही एसएसपी देहरादून ने टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अमनदीप उर्फ नानू और कुणाल चौहान को बाईपास फ्लाईओवर से गिरफ्तार किया।

 

पूछताछ में आरोपियों ने रायपुर क्षेत्र में भी एक महिला से पर्स छीनने की वारदात कबूली। दोनों नशे के आदी बताए जा रहे हैं और नशे की पूर्ति के लिए ही घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन मोबाइल, पर्स, ढाई हजार रुपये नकद, आधार, पैन, डेबिट कार्ड और बाइक नंबर UA-07-FR-8514 बरामद की है।

 

 

 

Related posts

जी. आर. डी. के 26 छात्र-छात्राओं की लगी सरकारी नौकरी ! अभिभावक होंगे सम्मानित

prabhatchingari

उत्तराखंड में राष्ट्रवादी नव निर्माण दल की बड़ी घोषणा, सौरव वत्स बने प्रदेश अध्यक्ष

cradmin

एसजीआरआर में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘बायोटेक फ्रंटियर्स 2025‘ का आगाज

prabhatchingari

राज्य सभा के लिए भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने किया नामांकन

prabhatchingari

टीबी मुक्त बनाने की कवायद तेज, सीडीओ ने दिए सघन अभियान के निर्देश

cradmin

शरणागति यमुना आश्रम में राधाष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन

cradmin

Leave a Comment