Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

भक्ति और आस्था का संगम, गोविंदगढ़ में सजा माँ शक्ति महोत्सव

 

देहरादून। ब्रह्मकमल शक्ति संस्था द्वारा चैत्र नवरात्र एवं हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न मंदिरों में आयोजित किए जा रहे “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत तृतीय नवरात्र पर गोविंदगढ़ स्थित जय सियाराम मंदिर में भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

तृतीय नवरात्र, माँ चंद्रघंटा के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा की आराधना करते हुए अपनी आस्था व्यक्त की। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अतिथियों ने माँ शक्ति से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

संस्था के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का सनातन संस्कृति के संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान है, इसी उद्देश्य से संस्था विभिन्न स्थानों पर “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” का आयोजन कर रही है।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल, कविता आहूजा, वंदना बमराड़ा, विनीता जोशी, सुनीता पंवार, हेमा पंत, रूपा उपाध्याय, शैली चांदना, तृप्ति सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। इस दौरान संस्था द्वारा मंदिर की कीर्तन मंडलियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।

अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए माँ शक्ति से सभी के कल्याण की कामना की।

Related posts

महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस, चूल्हे पर रोटी बनाकर दिया संदेश

cradmin

कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर नियंत्रण कक्ष, हरिद्वार में की उच्चस्तरीय समीक्षा

cradmin

धामी कैबिनेट की अहम बैठक हुई समाप्त,आए 14 प्रस्ताव

prabhatchingari

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित वरिष्ठ नौकरशाहों से की शिष्टाचार भेंट

cradmin

सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में कार्यशाला का आयोजन*

prabhatchingari

अवैध शराब निर्माण पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई…

cradmin

Leave a Comment