Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

महाराज ने डयूला में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने के दिये निर्देश…

 

 

सतपुली (पौड़ी)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी पौड़ी और वन विभाग के अधिकारियों से बात कर एकेश्वर व पोखड़ा ब्लॉक के गुलदार प्रभावित गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए पर्याप्त संख्या में तत्काल पिंजरे लगाने के निर्देश दिए हैं।

 

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को जिलाधिकारी पौड़ी और वन विभाग के अधिकारियों से बात कर पोखड़ा विकासखण्ड के डयूला, देवकुंडई एवं आसपास के इलाकों और ऐकेश्वर ब्लॉक के गांवों में गुलदार को पकड़ने के लिए प्रभावित गांव में पर्याप्त संख्या में तत्काल पिंजरे लगाने के निर्देश दिए हैं।

 

क्षेत्रीय विधायक  महाराज का कहना है कि वन विभाग स्थिति पर पूरी तरह से नजर रखे हुए है और गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए वन विभाग के कार्मिकों को ट्रेंकुलाइजर गन दी गई हैं, गश्त बढ़ा दी गई है और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरे भी लगाये जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

 

 

Related posts

सरकार आपके द्वारः सांसद आदर्श ग्राम हरियावाला कलां में सांसद नरेश बंसल ने सुनी जन समस्याएं

cradmin

विकसित भारत @2047 के संकल्प के साथ पीआरएसआई राष्ट्रीय अधिवेशन का भव्य समापन

cradmin

Uttarakhand Premier League 2025 – Bigger. Louder. Unforgettable

cradmin

नैनीताल बैंक ने मनाया 104वां स्थापना दिवस

cradmin

एचआईटीएस के प्रोफेसर ने नेशनल ताइवान यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कार्बन डाइऑक्साइड को सूरज की रोशनी से नवीकरणीय ईंधन में बदला

prabhatchingari

इस दिन से प्रदेश में बारिश के आसार, पूर्वानुमान जारी

prabhatchingari

Leave a Comment