Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

मोहब्बे वाला चौक पर बड़ा हादसा — बेकाबू ट्रक दुकान में घुसा, कई वाहन क्षतिग्रस्त

 

 

देहरादून,मोहब्बे वाला चौक पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक बेकाबू ट्रक अचानक सड़क किनारे स्थित दुकान में घुस गया। हादसे में कई वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गए। सौभाग्य से किसी के हताहत या घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। क्षेत्र के समाजसेवी अभिषेक परमार सहित अन्य लोग भी घटनास्थल पर मौजूद रहे और लगातार स्थिति पर नज़र बनाए हुए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार इस क्षेत्र में इस तरह की घटनाएँ बार-बार हो रही हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में काफी आक्रोश है। समाजसेवी अभिषेक परमार ने संबंधित विभागों और यातायात पुलिस को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उचित और ठोस कदम उठाए जाएँ, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

 

Related posts

महात्मा गांधी एवं शास्त्री की जयंती पर महानिदेशक सूचना ने दी श्रद्धांजलि

prabhatchingari

उम्मीदों के नए सफर का आगाज़ ग्राफिक एरा हिल में नए सत्र की शुरुआत, नवचेतना और ऊर्जा के साथ छात्र पहुंचे कैंपस

cradmin

पत्रकारों और परिजनों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य कैम्प, विशेषज्ञ डॉक्टरों की रही मौजूदगी

cradmin

आज का राशिफल: कुछ राशियों पर बरसेगी कृपा, कर्क के लिए चुनौतीपूर्ण दिन

cradmin

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर लगी रोक, दोबारा होगा आरक्षण, हाईकोर्ट ने दिया फैसला

cradmin

एसएसपी ने कांवड़ यात्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत, मिष्ठान वितरण कर दी शुभकामनाएं

cradmin

Leave a Comment