---Advertisement---

पीपलकोटी परियोजना की सुरंग में बड़ा हादसा, लोको ट्रेनों की टक्कर में कई श्रमिक घायल

By: cradmin

On: Wednesday, December 31, 2025 8:41 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून/चमोली, पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीबीएम साइट पर मंगलवार को शिफ्ट परिवर्तन के दौरान सुरंग के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। घटना के समय सुरंग के भीतर कुल 109 श्रमिक मौजूद थे।

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी चमोली से दूरभाष पर वार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों को तत्काल बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उच्च चिकित्सालयों में रेफर करने के निर्देश दिए।

हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी चमोली श्री गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुरजीत सिंह पंवार तत्काल जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुंचे। उन्होंने वहां भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा चिकित्सकों को घायलों के समुचित एवं बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार ने बताया कि घटना के बाद 70 श्रमिकों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया, जिनमें से 66 श्रमिकों को प्राथमिक उपचार के उपरांत घर भेज दिया गया है, जबकि 04 श्रमिकों को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। इसके अतिरिक्त पीपलकोटी स्थित विवेकानंद चिकित्सालय में 18 श्रमिकों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया। 21 श्रमिकों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई, वे घटनास्थल से ही अपने घर चले गए थे।

प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment