Prabhat Chingari
दुर्घटना

शहीद नारायण सिंह का पार्थिव शरीर 56 सालों बाद उनके परिजनों को अंतिम दर्शनों के लिए उनके घर पहुंचेगा*

*शहीद नारायण सिंह का पार्थिव शरीर 56 सालों बाद उनके परिजनों को अंतिम दर्शनों के लिए उनके घर पहुंचेगा*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
साल 1968 में हिमांचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे की पहाड़ियों के बीच हुए विमान हादसें में लापता हुए लोगो में से 4 जवानो के शव भारतीय सेना के सर्चिंग दल को बर्फ के अंदर से बरामद हुए हैं।जिनमें से आगामी गुरुवार को चमोली ज़िले के थराली विकासखंड स्थित कोलपुड़ी गाँव निवासी शहीद नारायण सिंह का पार्थिव शरीर भी उनके परिजनों को शहीद के अंतिम दर्शनो के लिए 56 सालों बाद उनके घर पहुंचाया जाएगा।जहाँ सैन्य सम्मान के साथ पैतृक घाट पर शहीद नारायण सिंह के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विदित हो कि 7 फरवरी 1968 में भारतीय वायुसेना के AN -12-BL-534 विमान ने चंडीगढ़ से लेह के लिए उड़ान भरी थी।विमान में कुल 102 लोग सवार थे,जिनमें भारतीय सेना के भी जवान शामिल थे।रोहतांग दर्रे के आसपास ढाका गलेशियर के ऊपर विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण विमान में सवार सभी लोग लापता हो गए थे,जिनको खोजने के लिए भारतीय सेना ने समय समय पर ढाका गलेशियर में सर्चिंग अभियान जारी रखा।अभी तक भारतीय सेना को कुल ढाका गलेशियर से पाँच शव बरामद हुए हैं।साल 2018 में सर्चिंग दल को ढाका गलेशियर के ऊपर विमान के अवशेष और एक जवान का शव बरामद हो हुआ था।जिसके बाद से सेना के द्वारा लगातार ढाका गलेशियर पर सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था,जिसमे कि बीतें दिनों 4 जवानों के शव बरामद हुए हैं,बरामद शवों में से तीन शवों की शिनाख्त हो चुकी हैं।

Related posts

बिजली गिरने से चमोली के बुग्यालों में पशु मृत

cradmin

चमोली के थराली में रातभर मूसलाधार बारिश और बादल फटने से भारी तबाही

cradmin

उत्तरकाशी आपदा : पीएम मोदी ने सीएम धामी से ली जानकारी, हरसंभव मदद का भरोसा

cradmin

धराली (उत्तरकाशी) में बादल फटने की घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री ने जताया गहरा शोक

cradmin

जोशीमठ के पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

prabhatchingari

बद्रीनाथ धाम में डॉक्टर बल्लभ शेट्टी की ढूंढखोज जारी, दूसरे दिन भी नहीं मिली कोई जानकारी

prabhatchingari

Leave a Comment