Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

डिजिटल अरेस्ट ठगी का मास्टरमाइंड STF की गिरफ्त में, उत्तराखंड के दो लोगों से ₹87 लाख की ठगी

 

देशभर में ₹9 करोड़ से अधिक के 24 मामलों में वांछित आरोपी बैंगलुरू से गिरफ्तार

 

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने देशभर में सक्रिय “डिजिटल अरेस्ट” ठग गिरोह के मुख्य आरोपी को बैंगलुरू से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने उत्तराखंड के देहरादून और नैनीताल जनपदों में दो लोगों को व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए डराकर करीब ₹87 लाख की ठगी की थी। गिरोह के सदस्य खुद को मुंबई पुलिस, सीबीआई या टेलीकॉम विभाग का अधिकारी बताकर लोगों को डिजिटल हाउस अरेस्ट कर लेते थे। पीड़ितों को मनी लॉन्ड्रिंग या ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर उनसे लाखों रुपये “जांच खातों” में ट्रांसफर करवाए जाते थे। एसटीएफ की जांच में सामने आया कि आरोपी किरण कुमार (31 वर्ष) निवासी बैंगलुरू के बैंक खाते में देशभर के विभिन्न राज्यों से 9 करोड़ से अधिक की संदिग्ध रकम का लेनदेन हुआ है। इस खाते से जुड़े 24 से अधिक साइबर धोखाधड़ी के मामले NCRP पोर्टल पर दर्ज पाए गए।

एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को उसके येलहंका (बैंगलुरू) स्थित आवास से गिरफ्तार किया। उसके पास से तीन मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, कई बैंक चेकबुक, सिम कार्ड और डिजिटल भुगतान से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए। साथ ही उसकी सहयोगी राजेश्वरी रानी निवासी तमिलनाडु को नोटिस जारी किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत सिंह (भा.पु.से.) ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली, कुमाऊं सहित कई राज्यों में भी मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर देहरादून कोर्ट में पेश किया जाएगा।

“किसी भी अज्ञात नंबर या व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर आने वाले ‘पुलिस/सीबीआई/ईडी अधिकारी’ बनकर धमकाने वालों से सावधान रहें। कोई भी एजेंसी ऑनलाइन गिरफ्तारी नहीं करती। किसी भी प्रकार की वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या cybercrime.gov.in पर दर्ज करें।”

 

 

Related posts

ज्ञानयोगी आचार्य श्री के सानिध्य में गूंजे उत्तम आकिंचन्य धर्म के स्वर

cradmin

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में 31वीं इंटर सीपीएसयू शतरंज प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

cradmin

गढ़ कौथिक में लोक कलाकार दिखाएंगे उत्तराखंड की संस्कृति के रंग

cradmin

न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता बने उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

cradmin

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान से जुड़े हजारों लोग…

cradmin

शरद पूर्णिमा पर जैन संत आचार्य 108 विद्यासागर महाराज का अवतरण दिवस हर्षोल्लास के साथ मना

prabhatchingari

Leave a Comment