Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

मैक्स हॉस्पिटल ने कैंसर सर्वाइवर्स के लिए आयोजित किया प्रेरणादायक कार्निवल

देहरादून,– मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों के साहस और संघर्ष को सम्मानित करने के उद्देश्य से आज एक विशेष कैंसर सर्वाइवर्स कार्निवल का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 90 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें सर्वाइवर्स और उनके परिजन शामिल रहे।

कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. सौरभ तिवारी (कंसल्टेंट, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी), डॉ. रुनू शर्मा (कंसल्टेंट, मेडिकल ऑन्कोलॉजी) और डॉ. अमित बडोला (कंसल्टेंट, मेडिकल ऑन्कोलॉजी) द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस आयोजन का उद्देश्य कैंसर सर्वाइवर्स की साहसिक कहानियों को साझा कर समाज में जागरूकता फैलाना और अन्य मरीजों को प्रेरित करना था। कार्यक्रम में आर्ट थेरेपी वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया, जिसमें कला के माध्यम से प्रतिभागियों को भावनात्मक राहत और आत्म-अभिव्यक्ति का अवसर मिला।

डॉ. सौरभ तिवारी ने कहा, “कैंसर का इलाज सिर्फ दवाइयों से नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता और पारिवारिक समर्थन से भी होता है। हिम्मत और सकारात्मक सोच इस संघर्ष में अहम भूमिका निभाते हैं।”

डॉ. रुनू शर्मा ने कैंसर के बाद की देखभाल पर जोर देते हुए कहा, “स्वस्थ जीवनशैली जैसे कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनाव से बचाव, कैंसर की पुनरावृत्ति को रोकने में मददगार हो सकते हैं।”

वहीं, डॉ. अमित बडोला ने कहा, “कैंसर जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक नया अध्याय है। यह कार्निवल हमारे सर्वाइवर्स की शक्ति और जज़्बे का उत्सव है, जो दूसरों को प्रेरित करता है।”

कार्यक्रम का समापन कैंसर सर्वाइवर्स को सम्मानित करते हुए और उनके अनुभवों को साझा कर उन्हें सराहने के साथ हुआ। यह आयोजन न केवल सर्वाइवर्स के लिए उत्सव का क्षण था, बल्कि सभी के लिए यह सीखने का अवसर भी रहा कि कैंसर से डरना नहीं, बल्कि उसका सामना करना जरूरी है।

Related posts

77वें गणतंत्र दिवस पर एसएसपी ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण

cradmin

भारतीय छात्र सुरक्षित मेडिकल शिक्षा के लिए फिलीपींस की ओर क्यों बढ़ रहे हैं? – डॉ. डेविड पिल्लै 

cradmin

अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर बल्ला लेकर मैदान पर उतरी महिला जवान, हुयी चौके-छक्कों की बरसात…..

prabhatchingari

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद किया

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले– शिक्षक हैं उत्तराखंड के भविष्य के शिल्पकार

cradmin

राज्य सरकार चिकित्सकों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील: सचिव

prabhatchingari

Leave a Comment