Prabhat Chingari
उत्तराखंड

मीडिया कोऑर्डिनेटर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में कार्यरत डॉ जगमोहन नेगी बने जिला रोवर कमिश्नर

*मीडिया कोऑर्डिनेटर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में कार्यरत डॉ जगमोहन नेगी बने जिला रोवर कमिश्नर*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में कार्यरत डॉ जगमोहन नेगी को जिला रोवर कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
देहरादून के भोपालपानी में आयोजित उत्तराखंड भारत स्काउट गाइड् (रोवर्स रेंजर्स) के पांच दिवसीय निपुण व राज्य स्तरीय प्रादेशिक प्रशिक्षण सम्पन्न होने के बाद उन्हें ये दायित्व दिया गया।
प्रादेशिक प्रशिक्षण में उत्तराखंड राज्य के 20 से अधिक राजकीय महाविद्यालयों के 271 रोवर रेंजर्स ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। गोपेश्वर महाविद्यालय से रोवर प्रभारी डॉ जगमोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में 28 रोवर और रेंजर्स ने उक्त परीक्षा में प्रतिभाग कर सफलता हासिल की है। महाविद्यालय से निपुण परीक्षा जांच में 14 रेंजर्स 5 रोवर तथा राज्य पुरस्कार परीक्षा जांच में 03 रेंजर, गायत्री, उषा व आरती व 6 रोवर हिमांशु नेगी, दीपक सिंह, गौरव भट्ट, किशन कुमार, नंदन कुमार, मुकेश कुमार ने प्रतिभाग करते हुए परीक्षा उत्तीर्ण की।
छात्रों एवं प्राध्यापक की इस सफलता पर प्राचार्य डॉ कुलदीप नेगी, डॉ भावना मेहरा, डॉ दिनेश सती, डॉ मनीष मिश्रा, डॉ राजविलीचन नैथानी, डॉ सुमित सजवाण, मीडिया कोऑर्डिनेटर डीएस नेगी आदि ने बधाई देते हुए खुशी व्यक्त की।

Related posts

थराली के कुराड़ में चौथी देव भूमि बालिका सम्मान निधि का वितरण

prabhatchingari

जन्म से पूर्व लिंग परीक्षण और कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए

prabhatchingari

आकांश एजुकेशनल देहरादून के यश महावर ने जेईई मेन्स 2025 (सेशन 2) में ऑल इंडिया रैंक 1633 हासिल की; 9 अन्य छात्र बने टॉप स्कोरर

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल हिमप्रवाह 2.0 ईकोस् आंफ दा माउंटेन को बेस्ट फिल्म का खिताब…

cradmin

20 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति मंजूर,मेडिकल कॉलेजों को शीघ्र मिलेंगे

prabhatchingari

23 मार्च को परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी व एसएसपी ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण

prabhatchingari

Leave a Comment