Prabhat Chingari
उत्तराखंड

मंत्री बोले ,देश की जवानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी

देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून पेस्टल वीड स्कूल में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित नमो नवमतदाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा नमो नव मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी में भी युवाओं का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा जिस और जवानी चलती है उस और जमाना चलता है। उन्होंने कहा आज देश की जवानी नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है।उन्होंने युवाओं से अपना मतदाता कार्ड बनाने की अपील भी की। मंत्री ने कहा आपके एक वोट की ताकत से भारत की दिशा और दशा बदलेगी। उन्होंने कहा आज देश विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था है। मंत्री ने कहा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो भारत तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने कहा आज देश 70 से अधिक देशों को खाद्यान्न निर्यात करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब से देश की कमान संभाली है,देश को विश्व पटल पर एक अलग पहचान मिली है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की भी बधाई दी।
इस अवसर पर राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट, महामंत्री सुरेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राकेश रावत, शुभम सिमल्टी, पूनम नौटियाल, राकेश चड्ढा, विनय गुप्ता, गूफ़ी सहित कई संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Related posts

लालकुआं-बांद्रा सुपरफस्ट ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना,

prabhatchingari

कंफर्ट और क्वालिटी का भरोसा— लिबर्टी शूज का नया शोरूम

cradmin

गोर्खाली महिला हरितालिका तीज मेले इस 1 सितम्बर 2024 को महेन्द्रा ग्राउण्ड में का आयोजन

prabhatchingari

प्लास्टिक का करें त्याग और अपनाएं शुद्ध संतुलित आहार : मनु गौड़

cradmin

फूड टूर से उत्तराखंड के पारंपरिक खान-पान एवं जायका को वैश्विक पहचान मिलेगी- सतपाल महाराज

prabhatchingari

यूसीआरआरएफपी की 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को हाई पावर कमेटी की मंजूरी

cradmin

Leave a Comment