Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

150 से अधिक छात्रों और शिक्षकों ने कराई आंखों की जांच, विशेषज्ञों ने दी अहम स्वास्थ्य सलाहें

 

 

देहरादून, गुरु नानक कॉलेज में एनएबीएच-प्रमाणित सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल की ओर से आज निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर कॉलेज के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों के लिए समर्पित रहा। अस्पताल की सामाजिक सेवा पहल के तहत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रोके जा सकने वाले अंधत्व की समय रहते पहचान करना था।

 

शिविर में छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 150 प्रतिभागियों की आंखों की जांच की गई। विशेषज्ञ टीम द्वारा दृष्टि परीक्षण, रिफ्रैक्शन, प्रारंभिक नेत्र मूल्यांकन और डायबिटिक रेटिनोपैथी की स्क्रीनिंग फंडस कैमरे की मदद से की गई। जांच के साथ ही प्रतिभागियों को नेत्र रोगों से बचाव, जीवनशैली में आवश्यक परिवर्तन और नियमित जांच के महत्व पर परामर्श भी दिया गया। आवश्यकतानुसार दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं, जिससे अनेक छात्रों को त्वरित राहत मिली।

 

कार्यक्रम की सफलता पर कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल टीम का आभार व्यक्त किया।

कॉलेज के सीईओ  भूपिंदर सिंह ने कहा कि “नेत्र स्वास्थ्य जैसे विषयों पर आयोजित शिविर छात्रों और स्टाफ के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। यह कॉलेज की स्वास्थ्य संवेदनशीलता को दर्शाता है।”

सीओओ  विनीत अरोड़ा ने कहा, “ऐसे आयोजन न केवल जागरूकता बढ़ाते हैं बल्कि समय रहते नेत्र रोगों के निदान का अवसर भी देते हैं।”

सीएसओ  सैथजीत सिंह ने कहा, “गुरु नानक कॉलेज हमेशा विद्यार्थियों के समग्र विकास और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देता आया है। यह शिविर उसी दिशा में एक सार्थक कदम है।”

रजिस्ट्रार डॉ. ललित कुमार ने आयोजन को अत्यंत सुव्यवस्थित बताते हुए कहा कि “छात्रों ने इसे गंभीरता से लिया और विशेषज्ञों से उपयोगी मार्गदर्शन प्राप्त किया।”

वहीं निदेशक डॉ. एस. दुरैवेल ने कहा, “शिविर की सफलता यह प्रमाणित करती है कि संस्थान छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह सजग है। भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा।”

 

गुरु नानक कॉलेज और सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल की यह संयुक्त पहल विद्यार्थियों एवं स्टाफ के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई। प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए। कॉलेज प्रशासन के सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

Related posts

ग्राफिक एरा ने किया खाद्यान्न वितरण

prabhatchingari

बजट सत्र की तैयारियों को लेकर डीएम व एसपी का कर्णप्रयाग से भराड़ीसैण तक निरीक्षण

cradmin

सैन्य सम्मान के साथ आईटीबीपी के दिवंगत एस आई भीम सिंह नेगी का हुआ अंतिम दाह संस्कार

prabhatchingari

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 14 अगस्त को सभी स्कूल व आंगनबाड़ी बंद

cradmin

विकासखंड ज्योतिर्मठ के अंतर्गत पल्ला गांव में भू-धंसाव के कारण लगभग 25 घरों में दरारें

cradmin

चमोली में जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने ली शपथ*

cradmin

Leave a Comment