Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

पर्वतारोही एवं शिक्षाविद डा. हर्षवंती बिष्ट होगी : पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित…

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

प्रसिद्ध पर्वतारोही एवं शिक्षाविद डा. हर्षवंती बिष्ट को 2025 के केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें गंगोत्री क्षेत्र में भोजपत्र के वनों को बचाने और भोजपत्र के नए वन विकसित करने के‌ उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केन्द्र की ओर से केदारघाटी के रामपुर-फाटा में चिपको आन्दोलन के अग्रणी नेता रहे स्व. श्री केदार सिंह रावत की याद में 2014 से यह पुरस्कार दिया जाता रहा है।केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार चयन समिति के सचिव मंगला कोठियाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नंदा देवी शिखर पर आरोहण करने वाली पहली भारतीय महिला और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित रही डा हर्षवन्ती बिष्ट ने पर्वतारोहण के साथ उच्च हिमालय के पर्यावरण की सुरक्षा के लिए चार दशक से अधिक समय तक किए गए कार्यों के लिए सर्वसहमति से चयन समिति ने डा. हर्षवंती बिष्ट को इस सम्मान के लिए चुना है।

भारतीय पर्वतारोहण संस्थान जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संस्थान की अध्यक्ष रह चुकी डा. बिष्ट ने नौवें दशक में उत्तरकाशी में उच्च शिक्षा में अध्यापन कार्य के साथ साथ गंगा के उद्गम स्थल गोमुख और भोजवासा इलाके में भोज वृक्षों का न केवल संरक्षण के लिए जन-जागरूकता का कार्य किया अपितु उच्च हिमालय के इस इलाके में नए भोजपत्र के पौधों के रोपण के साथ नए भोज वन भी विकसित किए।उन्होंने बताया कि शुक्रवार को चयन समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश भट्ट की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में डा. हर्षवन्ती बिष्ट के नाम पर सहमति बनी। पुरस्कार के तहत प्रशस्ति-पत्र, अंगवस्त्र एवं नगद धनराशि दी जाती है।

Related posts

कर भला तो हो भला”; अब भी समय है, इस कहावत को जीवन में उतार लीजिए – अतुल मलिकराम

prabhatchingari

UNESCO मुख्यालय में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय शांति सम्मेलन:

prabhatchingari

बीते 9 वर्षों में प्रधानमंत्री जी ने करा गरीबों का उद्धार:- रेखा आर्या*

prabhatchingari

न्यायालय से रोक हटने के बाद बिच्छू वार्ड की सदस्य कल्पना सजवाण ने ली शपथ

cradmin

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग

cradmin

अमर शहीद सैनिक मेला सवाड रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ सम्पन्न

prabhatchingari

Leave a Comment