Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

मेरा धर्म करुणा है” — मुख्यमंत्री ने बताया दलाई लामा को विश्व का सच्चा आध्यात्मिक गुरु

देहरादून, 
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  क्लेमेनटाउन, देहरादून में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में परम पूज्य दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस के अवसर पर देशवासियों और तिब्बती समाज को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बुद्धा टेंपल मार्ग के चौड़ीकरण और तिब्बती श्मशान घाट पर टिन शेड निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार तिब्बती समुदाय के साथ खड़ी है और उनके सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास के लिए हर संभव सहयोग करती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दलाई लामा ने अपने जीवन के माध्यम से पूरी दुनिया को शांति, अहिंसा और करुणा का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा, “मेरा धर्म करुणा है” — यही विचार दलाई लामा को विश्व का सच्चा आध्यात्मिक गुरु बनाता है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड ने सदैव तिब्बती समाज को प्रेम, सम्मान और सुरक्षा दी है। राज्य सरकार न केवल उनके हितों की रक्षा करती है, बल्कि उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर भी कार्य कर रही है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दलाई लामा सदा स्वस्थ और दीर्घायु रहें ताकि उनकी शिक्षाओं और विचारों से आने वाली पीढ़ियाँ भी प्रेरित होती रहें।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज, विधायक  विनोद चमोली, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष  शादाब शम्स, पूर्व मुख्य सचिव  सुभाष कुमार ,सांगयम सोनम पालडन, डॉ. त्सावांग फुंटसोक, तेनजिंग चोएफेल, महेश पांडे, ,  सहित तिब्बती समुदाय के अनेक प्रमुख जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु  उपस्थित रहे ।

Related posts

भाजपा 31 अक्टूबर से सभी विधानसभा क्षेत्रों में निकालेगी पदयात्रा…

cradmin

राज्य में विकास को नई गति, मुख्यमंत्री ने 81.52 करोड़ की योजनाओं को दी मंज़ूरी

cradmin

पीएनबी ने गर्व एवं देशभक्ति के साथ भारत का 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

cradmin

देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल का 7वां संस्करण नवंबर 2025 में होगा आयोजित

cradmin

पंजाबी एंटरटेनमेंट और टेलीविजन में सफलता के बाद ईशा शर्मा करेंगी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू

cradmin

ग्राफिक एरा के विशेषज्ञ दे रहे आर्किड फार्मिंग की ट्रेनिंग

prabhatchingari

Leave a Comment