Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

कार्बेट नेशनल पार्क में सीएम धामी ने किया जंगल सफारी का अनुभव, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ 1000 से अधिक पौधारोपण

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  कार्बेट नेशनल पार्क में जंगल सफारी के दौरान वन्यजीवन की अद्भुत और रोमांचकारी झलक का अनुभव किया। उन्होंने कहा कि यह अनुभव केवल प्रकृति की सुंदरता को देखने का नहीं, बल्कि जैव विविधता और प्रकृति की अनमोल विरासत से जुड़ने का अवसर भी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप जंगल सफारी पर्यटन को आज एक नई पहचान मिली है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखण्ड आ रहे हैं, जिससे राज्य की पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार और आजीविका के नए द्वार भी खुले हैं।

इस अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वन विभाग, स्थानीय समुदाय और पर्यावरण प्रेमियों के सहयोग से 1000 से अधिक पौधों का सामूहिक रोपण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महज एक पौधा रोपण नहीं, बल्कि मातृत्व और प्रकृति के प्रति सम्मान का भावपूर्ण प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने वन विभाग की टीम से भी भेंट की और उनके द्वारा वनों व वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने विभाग की प्रतिबद्धता और समर्पण को राज्य की हरियाली और जैव विविधता के संरक्षण हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

Related posts

ग्राफिक एरा के छात्र सीखेंगे बायोइनफॉर्मेटिक्स से नई दवाओं का विकास

cradmin

नर्सिंग अधिकारियों को मिलेगी दो सप्ताह के भीतर नियुक्तिः डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में की जन सुनवाई बैठकें

prabhatchingari

सीडीएस जनरल अनिल चौहान से शिष्टाचार भेट करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

prabhatchingari

प्रदेश का पहला माॅडल मदरसा देहरादून के मुस्लिम कालोनी में बनेगा ,बच्चे पढ़ेंगे भगवान श्रीराम का पाठ

prabhatchingari

पीएनबी क्रेडिट कार्ड ने पेश किया ज़ोमैटो और ब्लिंकिट यूज़र्स के लिए रोमांचक ऑफर्स

prabhatchingari

Leave a Comment