Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

नगर पंचायत बदरीनाथ ने धाम में यात्रा तैयारियां की शुरु, नगर पंचायत बदरीनाथ का 50 सदस्यीय दल पहुंचा बदरीनाथ धाम

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा के शुरु होने में अब महज 21 दिनों का समय शेष है। ऐसे में नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से धाम में यात्रा की तैयारियों को लेकर व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने का कार्य शुरु कर दिया है। नगर पंचायत की ओर से बदरीनाथ में 50 सदस्यीय दल को यात्रा तैयारियों के लिए भेज दिया गया है। दल की ओर से यहां आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरस्त करने का कार्य किया जा रहा है।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि बदरीनाथ धाम की यात्रा के सुचारु और व्यवस्थित संचालन के लिए तैयारियां की जा रही हैं। जहां एनएचआईडीसीएल, बीआरओ और लोनिवि (एनएच) को सभी सड़क मार्गों के सुधारीकरण के निर्देश दिए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अन्य विभागों को भी यात्रा से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि बदरीनाथ धाम में यात्री सुविधाओं को व्यवस्थित करने के लिए नगर पंचायत बदरीनाथ के 50 सदस्यों के दल को धाम में भेजा गया है। दल की ओर से धाम के पैदल रास्तों की मरम्मत के साथ ही पथ प्रकाश, शौचालय, फास्ट ट्रैक और सफाई व्यवस्था को लेकर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कहा कि नगर पंचायत के साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े सभी विभागों को यात्रा से पूर्व व्यवस्थाओं को चाक-चौबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

भारी बारिश के अलर्ट पर नैनीताल सहित तीन जनपदों में स्कूल रहेंगे बंद

cradmin

पीएनबी हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए 8.30% की शुरुआती दर से ई-वाहन ऋण की पेशकश कर रहा है

cradmin

ग्राफिक एरा में शोध व नवाचार पर केंद्रित फूड प्रोसेसिंग कार्यशाला

cradmin

ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने खाद्य सुरक्षा को ग्राम्य विकास से जोड़ा

cradmin

भारतीय मानकों की जानकारी के साथ उपभोक्ता अधिकारों पर हुई चर्चा

cradmin

गोपेश्वर में हुआ पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन

cradmin

Leave a Comment