,

भारी बारिश के अलर्ट पर नैनीताल सहित तीन जनपदों में स्कूल रहेंगे बंद

By: Naveen Joshi

On: Monday, August 4, 2025 12:19 AM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून/नैनीताल।
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा उत्तराखंड के कई जनपदों में 4 अगस्त 2025 को भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल और ऊधम सिंह नगर जिलों में 3 अगस्त से 5 अगस्त तक के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।

इसी क्रम में नैनीताल जनपद में सोमवार, 4 अगस्त को सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि संभावित भूस्खलन, जलभराव, सड़कों के अवरुद्ध होने एवं नदी-नालों में तेज बहाव की आशंका को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपदा की किसी भी स्थिति में सतर्क रहने व अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए हैं।

आपदा से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर
📞 05942-231178, 231179 या टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करें।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment