Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

बदरीनाथ धाम में अवैध रूप से संचालित 10 फड़ की दुकानों को नगर पंचायत ने किया ध्वस्त

बदरीनाथ धाम में अवैध रूप से संचालित 10 फड़ की दुकानों को नगर पंचायत ने किया ध्वस्त
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
बदरीनाथ धाम में मुख्य नगर क्षेत्र में अवैध रुप से संचालित हो रहे 10 फड़ की दुकानों को नगर पंचायत बदरीनाथ ने ध्वस्त कर दिया है। नगर पंचायत ने छह अन्य फड़ की दुकान चला रहे लोगों को भूमि संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने के नोटिस जारी किए हैं।
बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान का काम गतिमान है। जिस स्थानों पर मास्टर प्लान का काम पूरा हो गया है, वहां अब अतिक्रमण होने लगा है। मास्टर प्लान के तहत हाल ही में निर्मित लूप रोड के किनारे फुटपाथ पर कुछ लोगों की ओर से फड़ की दुकानें और फूड वेन चलाए जा रहे हैं। नगर पंचायत ने इन दुकानों को चि​न्हित किया और मंगलवार को पुलिस प्रशासन की मदद से इन्हें हटा दिया गया। ये दुकानें बदरीनाथ मास्टर प्लान की सुंदरता को भी खराब कर रहीं थी।
नगर पंचायत के अधीशासी अ​धिकारी सुनील पुरोहित ने कहा कि लूप रोड के किनारे कोवल पथ पर अवैध रुप से फड़ की दुकानें लगाई गई थी, जिन्हें पुलिस प्रशासन की मदद से हटवा दिया गया है।

Related posts

जिला अस्पताल व मेडिकल कालेजों में मिलेगी सम्पूर्ण चिकित्सा सुविधा

cradmin

दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए रेल मंत्री तत्काल त्यागपत्र दें – सूर्यकांत धस्माना

prabhatchingari

राज्य में वापस आये लोगों के अनुभवों का लिया जाए लाभ, राज्य की रिवर्स माइग्रेशन की स्थिति का हो अध्ययन

prabhatchingari

श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी में खेलोत्सव 2025 का भव्य आगाज

cradmin

दर्द से राहत पाने के लिए क्रांतिकारी कोल्ड थेरेपी से प्रेरित खास इनोवेशन

prabhatchingari

गढ़ी कैंट में सजेगा तीन दिवसीय गोर्खा दशै-दिवाली महोत्सव एवं राजकीय मेला

cradmin

Leave a Comment