देहरादून, ग्राफिक एरा में शोधार्थियों को डेटा विश्लेषण करने वाले एसपीएसएस साफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
यह प्रशिक्षण ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में दिया गया। पहले दिन आज, कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि डेटा विश्लेषण अनुसंधान की बैकबोन है। शोध में बेहतर परिणामों के लिए डेटा की गुणवत्ता के साथ ही उसका सटीक मूल्यांकन भी महत्वपूर्ण होता है। प्रो- वाइस चांसलर प्रो. संतोष एस. सर्राफ ने कहा कि डेटा विश्लेषण में लंबे समय से उपयोग हो रहा एसपीएसएस साफ्टवेयर चैट जीपीटी जैसी नई तकनीकों से भी ज्यादा प्रभावशाली है। लेडी श्री राम कॉलेज, नई दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. कैलाश कुमार ने शोधार्थियों को स्टेटिस्टिकल पैकेज फॉर सोशल साइंसेज (एसपीएसएस) का प्रशिक्षण दिया।
कार्यशाला का आयोजन गणित विभाग ने किया। कार्यशाला में एचओडी डॉ. सत्य जीत सिंह, संयोजक प्रो. मांगे राम के साथ डॉ. नुपुर गोयल, डॉ. सृष्टि खरोला और शोधार्थी मौजूद रहे।
