देहरादून ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों ने नई तकनीक से आहार नली के कैंसर का उपचार करने में सफलता प्राप्त की है। देहरादून निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग को आहार नली के कैंसर की पुष्टि होने पर इस नई तकनीक से उपचार किया गया। आहार नली की सर्जरी से कैंसर का उपचार ज्यादा जोखिम वाला था। इसी वजह से अन्य स्थानों से इन्हें वापस भेज दिया गया था। इनकी पहले ही कीमों और रेडियो थैरेपी हो चुकी थी। इसके बाद फेफड़ों की समस्या और किसी तरल या ठोस कोई खाद्य पदार्थ न ले पाने के कारण मरीज का वजन तेजी से गिर रहा था। ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों ने थोरेकोस्कोपिक तकनीक से बिना चीरा लगाये इन बुजुर्गवार का उपचार किया। इसके लिए कैमराटिप्ड मशीन की मदद से यह उपचार किया गया। इस उपचार के पांच दिनों के भीतर ही बुजुर्ग भोजन करने लगे हैं। नई टेक्नोलॉजी के जरिये यह जटिल चिकित्सा आसान बना देने वाली ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों की इस टीम में डॉ सचिन अरोड़ा, डॉ दयाशंकर राजगोपालन और डॉ कुलदीप सिंह यादव शामिल हैं।

--- 






