Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

ग्राफिक एरा में एनपीटीईएल अवेयरनेस वर्कशॉप

देहरादून,  ग्राफिक एरा में एनपीटीईएल ने देश के शीर्ष 100 संस्थानों में स्थान प्राप्त करने के उपलक्ष में आईआईटी कानपुर ने एनपीटीईएल अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन किया। वर्कशॉप में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन कोर्सेज के जरिए ज्ञान, दक्षता और प्रगति के अवसरों से रूबरू कराया गया।
वर्कशॉप की मुख्य अतिथि स्वयं एनपीटीईएल आईआईटी कानपुर की सीनियर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट डा. अंगना सेनगुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन कोर्सेज वह अवसर है जो हर छात्र को अपनी सीमाओं से बाहर निकलकर समय और स्थान के बंधनों को तोड़ते हुए दुनिया की श्रेष्ठ शिक्षा से जोड़ते हैं। डा. सेनगुप्ता ने स्पष्ट किया कि छात्र-छात्राएं स्वयं एनपीटीईएल पोर्टल से अर्जित क्रेडिट प्वाइंट्स को अपने शैक्षिक रिकार्ड में जोड़कर न केवल डिग्री की वैल्यू बढ़ा सकते हैं बल्कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भी बढ़त हासिल कर सकते हैं। वहीं शिक्षकों के लिए यह प्लेटफॉर्म अपने विषय ज्ञान को अपडेटेड रखने और शिक्षण पद्धतियों में नवीनता लाने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने सभी को इन अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने और आजीवन सीखने की आदत अपनाने का आह्वान किया।
वर्कशॉप का आयोजन प्रो. के. पी. नौटियाल ऑडिटोरियम में किया गया। इस दौरान ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. अमित आर भट्ट, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के स्वयं पोर्टल को-ऑर्डिनेटर डा. संजीव कुमार, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की स्वयं पोर्टल-कोऑर्डिनेटर डा. ज्योति जोशी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। वर्कशॉप का संचालन डा. दीपशिखा शुक्ला ने किया।

Related posts

जमरानी बांध परियोजना को सैद्धांतिक सहमति देने पर महाराज ने जताया आभार

prabhatchingari

छेड़छाड़ के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार…

cradmin

मैक्स अस्पताल में 190 किलो की महिला की सफल बेरिएट्रिक सर्जरी

cradmin

शिक्षा विभाग में शीघ्र होगी 1544 एलटी शिक्षकों की भर्ती

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने 220 चिकित्सकों को दिए नियुक्ति पत्र

cradmin

एम्बेलिश मिसेज इंडिया सीजन-3 के फर्स्ट लुक में 22 महिलाओं ने दिया इंट्रो

prabhatchingari

Leave a Comment