Prabhat Chingari
व्यापार

न्युवोको विस्टास ने भारत का पहला हाइड्रोफोबिक कॉक्रीट- कंक्रीटो यूएनओ को इनोवेटिव डैम्प लॉक फॉर्मूला के साथ लॉन्च किया

देहरादून-: न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड, भारत के पांचवें सबसे बड़े सीमेंट समूह, ने कंक्रीटो यू एन ओ – हाइड्रोफोबिक कॉँक्रीट लॉन्च किया, जो कंस्ट्रक्शन मटेरियल इंडस्ट्री में एक बड़ी सफलता है। अपने एडवांस्ड हाइड्रोफोबिक गुणों के साथ इनोवेटिव डैम्प-लॉक फॉर्मूला के साथ, यह खास और अनूठा कॉक्रीट कस्ट्रक्शन स्टैंडर्ड्स को फिर से डिफाइन करता है।

कंक्रीटो यू एन ओ -हाइड्रोफोबिक कॉँक्रीट में एडमिक्चर्स के ब्लेंड्स का एक खास और अनूठा मिक्स है और इसमें एक स्पेशल मिक्स डिजाइन है जो कॉक्रीट के भीतर गांठों के गठन को रोकता है, जिसके परिणामस्वरूप स्टैंडर्ड-ग्रेड कॉक्रीट की तुलना में जल रिसाव की संभावना न्यूनतम हो जाती है। यह वाटरप्रूफ कॉक्रीट स्ट्रक्चर्स की ओवरऑल मजबूती और ड्यूरेबिलिटी को बढ़ाता है, जिससे उनका जीवनकाल काफी बढ़ जाता है।

इसके अलावा, कंक्रीटो यू एन ओ का डैम्पलॉक फॉर्मूला महंगी वॉटरप्रूफिंग मेम्ब्रेंस और कोटिंग्स की आवश्यकता को कम करके निर्माण परियोजनाओं में लागत को कम करता है। इसके अलावा, यह नमी को रोकता है, जो इमारतों की खूबसूरती की क्वालिटी को बनाए रखता है। यह उत्पाद स्ट्रक्चरल कसल्टेंट्स, आर्किटेक्ट्स, ठेकेदारों इंजीनियरों और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंपनियों (पीएमसी) के लिए आदर्श है। यह न्युवोको के आरएमएक्स प्लांट्स के माध्यम से पूरे भारत में व्यापक रूप से उपलब्ध है।

श्री प्रशांत झा, चीफ रेडी-मिक्स काँक्रीट और मॉडर्न बिल्डिंग मटेरियल ऑफिसर, न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने कहा कि “कंक्रीटो यू एन ओ हाइड्रोफोबिक कॉक्रीट बिल्डिंग मटेरियल इंडस्ट्री में एक गेम-चेंजिंग हाइड्रोफोबिक कॉक्रीट है। इसका मतलब है कि हमारे ग्राहकों के लिए कम रखरखाव लागत और अधिक मन की शांति क् योंकि कंस्ट्रक्शन में उनका निवेश पानी के होने वाले किसी भी तरह के नुकसान से बेहतर तरीके से सुरक्षित हैं। इसके साथ ही ये स्ट्रक्चर्स की लंबे समय तक बनाए रखने की क्षमता और खूबसूरती को बढ़ाता हैं। साथ ही, यह सस्टेनेबल कंस्ट्रक्शन प्रक्रियाओं की ओर एक कदम है, जो स्ट्रक्चर्स को हर तरह के कठोर मौसम की स्थिति का सामना करने में सक्षम बनाता है।

श्री चिराग शाह, हेड, मार्केटिंग, इनोवेशन और सेल्स एक्सीलेंस, न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने कहा कि कंक्रीटो यू एन ओ हाइड्रोफोबिक कॉक्रीट बिल्डिंग मटेरियल में इनोवेशन और एक्सीलेंस के लिए हमारे अभियान का एक प्रमाण है। डैम्प-लॉक फॉर्मूला के साथ अत्याधुनिक हाइड्रोफोबिक तकनीक को इंटीग्रेट करके, हम न केवल जल रिसाव की चुनौतियों का समाधान कर रहे हैं, बल्कि कस्ट्रक्शन स्टैंडर्डस को भी नए शिखर प्रदान कर रहे हैं। हम इस क्रांतिकारी कॉक्रीट को बाजार में लाने के लिए उत्साहित हैं, जो इंडस्ट्री में हमारी लीडरशिप की पुष्टि करता है।

Related posts

शुरुआती मूल्य में रियलमी पी3 5जी पेश किए

prabhatchingari

व्यावसायिक शिक्षा के लिए जेएनवी से गठबंधन करने वाली पहली ऑटोमोटिव कंपनी

prabhatchingari

एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस ने भारत के आर्थिक विकास पर दांव लगाते हुए मोमेंटम ग्रोथ फंड को लॉन्च किया

prabhatchingari

मेकमायट्रिप ने लॉन्च किया बहुभाषी जनरेटिव एआई ट्रिप प्लानिंग असिस्टेंट

cradmin

डेकोरा प्रदर्शनी के दूसरे दिन एक ही छत के नीचे ज्ञान, प्रतियोगिताएं, नेटवर्किंग गतिविधियां, बातचीत और बहुत कुछ………

prabhatchingari

एशिया में पहली बार,5वाँ विश्व कॉफ़ी सम्मलेन (डब्लूसीसी)का होगा,आयोजन

prabhatchingari

Leave a Comment