Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

स्थापना दिवस पर ग्राफिक एरा में डॉ सोमनाथ ने रुद्राक्ष के पौधे रोपे…..

देहरादून, देश के अंतरिक्ष विभाग के सचिव व इसरो के अध्यक्ष डॉ एस सोमनाथ और नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के सारस्वत ने आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में रुद्राक्ष के पौधे रोपे।

उत्तराखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर अंतरिक्ष विभाग के सचिव व इसरो के अध्यक्ष डॉ एस सोमनाथ ने नीति आयोग के सदस्य व ग्राफिक एरा के चांसलर डॉ वी के सारस्वत के साथ यूनिवर्सिटी परिसर में ये पौधे रोपे। दास्तूर एनर्जी के सीईओ व मैनेजिंग डायरेक्टर अटानू मुखर्जी ने भी परिसर में रुद्राक्ष का पौधा लगाया। इसरो के अध्यक्ष डॉ सोमपाल ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं से उनके लक्ष्यों और शिक्षा के संबंध में बातचीत भी की।

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला, यूकोस्ट के महानिदेशक डॉ दुर्गेश पंत, प्रो चांसलर डॉ राकेश कुमार शर्मा, कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ संजय जसोला भी पौधारोपण में शामिल हुए

Related posts

ग्राफिक एरा में गर्भवती व शिशुओं पर विशेष कार्यक्रम 7 अप्रैल को

prabhatchingari

महिला का गला दबाकर हत्या के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने एसओ से आरोपियों को गिरफ्तार कर, कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए…..

prabhatchingari

मणिपाल फाउंडेशन के CSR फंड से क्रांतिकारी हृदय रोग उपचार: मेडिका ने ग्लेन शंट रोगी में दुनिया का पहला लीडलेस पेसमेकर इम्प्लांट किया

prabhatchingari

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी ट्रैक इस वर्ष 1 जून से पर्यटकों के लिए खुलेगी*

prabhatchingari

ट्रैफिक डायवर्जन लागू, इन रास्तों से करें सफर आसान

cradmin

कुंभ की तैयारियों को गति, ऋषिकेश की प्रमुख परियोजनाओं की EFC समीक्षा

cradmin

Leave a Comment