Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

एसएसपी के निर्देश पर अभियान तेज, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 8 वारंटी दबोचे

देहरादून,  पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आठ वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित गैर जमानती वारंटों की प्रभावी तामील के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के क्रम में दिनांक 19-02-2026 की रात्रि में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सघन चेकिंग एवं दबिश की कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान अलग-अलग प्रकरणों में न्यायालय से जारी वारंटों पर फरार चल रहे आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटियों का विवरण निम्नवत है—

नवीन उर्फ काकू पुत्र स्व. गोविंद सिंह, निवासी श्रीदेव सुमन नगर, चोर खाला, थाना बसंत विहार, देहरादून।

राजकुमार पुत्र ईलम चंद, निवासी संगम विहार, गांधीग्राम, थाना बसंत विहार, देहरादून।

सुभाष चंद पुत्र कलीराम, निवासी ग्राम देवथला, पोस्ट रुद्रपुर, थाना सहसपुर, देहरादून।

सागर पुत्र रंगीलाल, निवासी देवथला, रुद्रपुर, कोतवाली सहसपुर, जनपद देहरादून।

अभय उर्फ अब्बू पुत्र फूल सिंह, निवासी सहसपुर, देहरादून।

सुनील कुमार मित्तल पुत्र सुमेर चंद, निवासी निगम रोड, सेलाकुई।

अखिल शर्मा पुत्र राजेश, निवासी सेलाकुई।

गोविंद पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत, निवासी बालावाला, रायपुर, देहरादून।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी वारंटियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। देहरादून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील हेतु अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा फरार अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

आईजीआई ने किया एजीएल का अधिग्रहण, कलर्ड जेमस्टोन सर्टिफिकेशन में वैश्विक विस्तार की ओर बड़ा कदम

cradmin

हिमालयी क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था सुधारेगा बद्रीफल

prabhatchingari

टीएचडीसीआईएल ने डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन एक्सीलेंस के लिए पीएसयू लीडरशिप अवार्ड जीता

prabhatchingari

शिव सेना महिला मंडल ने सजाया भक्ति का दरबार

cradmin

अंकिता हत्याकांड में आज भी कई सवाल अनुत्तरित’ — कांग्रेस ने एडीजी को सौंपा ज्ञापन

cradmin

आर्यन स्कूल ने फेयरवेल 2024 का आयोजन किया

prabhatchingari

Leave a Comment