Prabhat Chingari
उत्तराखंड

वीर बाल दिवस पर मुख्यमंत्री ने साहिबजादों की शहादत को किया नमन‌

 

देहरादून/नैनीताल। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने वीर बाल दिवस के अवसर पर नैनीताल जिला मुख्यालय के मल्लीताल स्थित गुरुद्वारे में पहुंचकर माथा टेका और सिख धर्म के दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी तथा उनके चारों वीर साहिबजादों — बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह — की शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों का बलिदान न केवल भारत के इतिहास में, बल्कि विश्व इतिहास में भी साहस, धर्मनिष्ठा और त्याग का एक अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अल्पायु में ही साहिबजादों ने धर्म, सत्य और न्याय की रक्षा के लिए अद्भुत वीरता का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया, जो आज भी मानवता को प्रेरणा प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा साहिबजादों की शहादत को सम्मान देने के लिए ‘वीर बाल दिवस’ मनाने की घोषणा उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों तक साहिबजादों की वीरता, शौर्य और पराक्रम की गाथाओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि साहिबजादों का जीवन और बलिदान नई पीढ़ी को साहस, राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर विधायक नैनीताल  सरिता आर्या, उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी डॉ. अनिल कपूर डब्बू, नवीन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार जोगिंदर सिंह आनंद, सचिव अमरप्रीत सिंह नोनू सहित संदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, जीत सिंह आनंद, जगजीत सिंह, गगनदीप सिंह, जसमीत सिंह, सतनाम सिंह, हरनमन सिंह, अजीत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी  ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो,12 से 15 दिसम्बर को उत्तराखण्ड में आयोजित होगी … सीएस राधा रतूड़ी

prabhatchingari

स्कूटी सवार दो व्यक्ति हुए दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया रेस्क्यू

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में कार्यकुशलता पर ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू

cradmin

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री  अजीत पवार के विमान दुर्घटना में निधन पर दुःख व्यक्त किया। 

cradmin

इण्टरनेशनल बिजनेस ट्रेंड्स पर कार्यशाला ग्राफिक एरा के छात्र रूस में भी कर सकेंगे पढ़ाई

prabhatchingari

विश्व कैंसर दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश  अस्पताल ने चलाया जनजागरूकता अभियान

cradmin

Leave a Comment