Prabhat Chingari
राजनीती

प्रदेश की पांचों लोकसभा सीट में से हरिद्वार में नजर आ सकता है रोचक रण, त्रिकोणीय साबित हो रहे मुकाबले में कोई भी पकड़ ढीली छोड़ने को तैयार नहीं

देहरादून: हरिद्वार का सस्पेंस खत्म हो गया है। हरिद्वार लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को टिकट दिया है। यही हसरत राजनीति के आखिरी पड़ाव से गुजर रहे हरीश रावत की थी भी। उन्हीं की ना-नुकुर के चलते कांग्रेस आलाकमान को निर्णय लेने के लिए कुछ अधिक ही कसरत करनी पड़ी। दूसरी तरफ भजपा से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके धुर-विरोधी व खानपुर के विधायक उमेश कुमार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। इस सीट पर हरीश रावत की साख दांव पर है, तो भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत पर मोदी की गारंटी पर खरा उतरने के साथ ही अपने चिर विरोधी उमेश कुमार को पटखनी देने की चुनौती साफ दिख रही है। पत्रकार से राजनेता बनकर उभरे उमेश कुमार के सामने भी यह जंग जीने-मरने जैसी है। क्योंकि, वह त्रिवेंद्र सिंह रावत को हमेशा ही खुली चुनौती देते नजर आए हैं। हरिद्वार सीट पर न सिर्फ त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है, बल्कि सभी की अपनी-अपनी कहानी होने के चलते राजनीति का पारा भी चरम पर है। भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को विधानसभा चुनाव से कुछ ही समय पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी से अपदस्थ कर दिया गया था। तब से वह करीब 03 तीन साल के राजनीतिक वनवास में भी चले गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत वर्ष 2017 से कोई चुनाव नहीं जीत पाए हैं। उनकी जीत की भूख भी बढ़ गई है और वह इसके पूरा करने की ख्वाहिश अपने बेटे वीरेंद्र रावत के रूप में देखने के फिक्रमंद हैं। हरिद्वार सीट पर तीसरा कोण बना रहे उमेश कुमार पत्रकार थे और त्रिवेंद्र रावत की सरकार में उन्हें जेल का मुहं देखना पड़ा था। तभी से त्रिवेंद्र और उमेश एक दूसरे के खांटी विरोधी माने जाते हैं
वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार और त्रिवेंद्र के बीच छत्तीस का आंकड़ा तब से है, जब त्रिवेंद्र उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे और उमेश कुमार बतौर वरिष्ठ पत्रकार उनकी आलोचना किया करते थे। त्रिवेंद्र सरकार में उमेश कुमार को जेल भेजा गया था। जेल से बाहर आने के बाद उमेश और त्रिवेंद्र के बीच की जंग खुलकर बाहर आ गई। उमेश ने विभिन्न सार्वजनिक और सोशल मीडिया के मंच से त्रिवेंद्र को खुली चुनौती दी थी। उन्होंने यहां तक कह डाला था कि वह त्रिवेंद्र सरकार के घोटाले परेड ग्राउंड में बड़ी स्क्रीन लगाकर दिखाने को तैयार हैं।।
त्रिवेंद्र सरकार की ओर से दर्ज मामले की सुनवाई में हाई कोर्ट ने त्रिवेंद्र सिंह रावत पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे डाले थे। इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने बाद में रद्द कर उन्हें राहत दे दी थी। हालांकि, इस बीच गाहे-बगाहे जुबानी जंग जारी रही और अब नियति ने दोनों को एक ही रण में आमने-सामने ला खड़ा कर दिया है। इस लिहाज से देखें तो प्रदेश में इस सीट पर सर्वाधिक रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

हरिद्वार सीट पर उमेश के चिर विरोधी सिर्फ त्रिवेंद्र ही नहीं हैं, बल्कि खानपुर सीट से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के साथ भी उमेश कुमार की जमकर ठनी रहती है। किसी भी मंच से उमेश और कुंवर प्रणव सिंह एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते हैं। क्योंकि, खानपुर के बाहुबली नेता कहे जाने वाले कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन से निर्दलीय उमेश कुमार ने उनका बसा-बसाया सियासी राज जो छीन लिया था। अब देखने वाली बात यह है कि कुंवर प्रणव खानपुर क्षेत्र से उमेश कुमार के दूर होने की कामना करते हुए खामोश रहते हैं या वह भी अपने चिर प्रतिद्वंद्वी को धूल चटाने के लिए त्रिवेंद्र की ताकत को और बल देते हैं। देखने वाली बात यह भी होगी कि अब तक अपने अपनी लड़ाई अकेले लड़ने वाले उमेश कुमार खानपुर की तरह यहां भी कोई करिश्मा दिखाते हैं या इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा।

Related posts

पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास को दी श्रद्धांजलि

prabhatchingari

खरगोन के जिनिंग फैक्ट्री में देर रात वारदात को अंजाम दिया, CCTV में चुराते नजर आए | Late night incident in Khargone’s ginning factory, seen stealing in CCTV

cradmin

एपस्टीन फाइल प्रकरण पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी से इस्तीफे की मांग

cradmin

अबकी बार, ट्रिपल इंजन की सरकार : रेखा आर्या

cradmin

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण पर कुल 213 आपत्तियां प्राप्त

cradmin

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया डांडी कांठी क्लब संस्था की स्मारिका ‘ दृढ़ संकल्प’ का विमोचन।*

prabhatchingari

Leave a Comment