Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

पंच व्यास भागवत महोत्सव का आगाज, 208 देवियों के कलश धारण से गूंजेगा क्षेत्र…

12 अगस्त को 208 कलशों के साथ विशाल कलश यात्रा, सांस्कृतिक झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

देहरादून। श्रावण मास के पावन अवसर पर धर्मपुर चौक स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री शिव मंदिर में चल रहे वार्षिक उत्सव के अंतर्गत इस बार का आयोजन विशेष और ऐतिहासिक होने जा रहा है। मंदिर में 13 अगस्त से 19 अगस्त 2025 तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का दिव्य प्रवाह होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। 20 अगस्त को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक यज्ञ एवं पूर्णाहुति के उपरांत विशाल भंडारा प्रभु इच्छा तक चलेगा।

12 अगस्त (मंगलवार) को प्रातः 10 बजे विशाल कलश यात्रा/शोभायात्रा का आयोजन होगा, जो मंदिर प्रांगण से आरम्भ होकर आराघर हनुमान मंदिर से यू-टर्न लेकर हरिद्वार रोड, लक्ष्मी रोड चौराहा, हटवाल चौक, फव्वारा चौक, राहुल डेयरी, चंचल स्वीट्स, एल.आई.सी. बिल्डिंग होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में सम्पन्न होगी।

इस शोभा यात्रा में 208 देवियां अपने मस्तक पर कलश धारण करेंगी। इन कलशों में गंगा सागर, पंच प्रयाग, गंगोत्री, यमुनोत्री एवं सरस्वती का पवित्र जल रहेगा। मान्यता है कि कलश धारण करने वाली मातृशक्ति और उनके परिवार का उद्धार तो होगा ही, साथ ही यात्रा मार्ग का प्रत्येक क्षेत्र भी पवित्र हो जाएगा। शोभायात्रा में इस बार कई आकर्षक झांकियां होंगी—उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित झांकी, शिव बारात नंदी बैल के साथ, भूत-प्रेत व देवी-देवताओं की झलक, वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा मनमोहक मोर नृत्य तथा बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संदेश। मंदिर में प्रतिवर्ष श्रीमद्भागवत कथा और कलश यात्रा होती है, लेकिन इस बार का आयोजन कई कारणों से विशेष है

  • पंच व्यास भागवत और पंचकुंडीय यज्ञ
  • 6 आचार्यों द्वारा पूजा-अर्चना
  • श्रीमद्भागवत के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ, गायत्री जाप, ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप, रुद्रिका जाप, विष्णु सहस्रनाम पाठ
  • पंचांग पूजन, मण्डप प्रवेश, वास्तु, योगिनी, क्षेत्रपाल, नवग्रह एवं सर्वतोभद्र मण्डप पूजन
  • राधा-कृष्ण पूजन एवं कथा पारायण

इस बार कथा व्यास के रूप में वृंदावन आचार्य पीठ/भागवत पीठ के पीठाधीश्वर, अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध भागवत प्रभाकर स्वामी श्री मारुतिनन्दनाचार्य पूज्य वागीश जी महाराज पधार रहे हैं। वृंदावन की चार प्रमुख व्यास पीठों में से एक पीठ के आचार्य होने के कारण उनका आगमन इस आयोजन को और भी भव्य बनाता है। आयोजन समिति ने उत्तरकाशी में आई हाल की दैवीय आपदा में दिवंगत आत्माओं की शांति और प्रभावित लोगों को दुख सहने की शक्ति के लिए प्रभु चरणों में प्रार्थना की। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस पुण्य अवसर में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आह्वान किया।

समिति पदाधिकारी – प्रधान देवेन्द्र अग्रवाल, सीताराम भट्ट, दिनेश चमोली, दीपक शर्मा, मदन हुरला, आत्माराम शर्मा, जयप्रकाश बंसल, शरद शर्मा, प्रमोद शर्मा, सुनील कौशिक, महिला समिति से मंजू, शर्मिला, अर्चना ठाकुर, अन्नू, संगीता खन्ना, सुदेश सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हैल्थ वैन को दिखाई हरी झण्डी…

cradmin

स्नान-दान की पूर्णिमा पर बदलेगा सितारों का मिजाज, कई राशियों को राहत

cradmin

न्यायालय से रोक हटने के बाद बिच्छू वार्ड की सदस्य कल्पना सजवाण ने ली शपथ

cradmin

इंडस टॉवर्स ने उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर में 70 स्कूलों में मैन्स्ट्रुल हाइजीन इन्फ्रास्ट्रक्चर रोलआउट को सफलतापूर्वक पूरा किया

cradmin

पंजाब नैशनल बैंक ने अपनी पहली स्टार्टअप-केंद्रित शाखा का उद्घाटन किया 

cradmin

देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा

cradmin

Leave a Comment