Prabhat Chingari
राजनीती

ऊर्जा प्रदेश में बिजली- पानी के लिए बिलख रही जनता :- रविंद्र सिंह आनंद

*क्या महज दिवारे पोतने से ही स्मार्ट सिटी बनेगा दून ।*

देहरादून। मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह आनंद ने एक बयान जारी करते हुए रोजमर्रा की बिजली की स्थिति पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि ऐसे प्रदेश को ऊर्जा प्रदेश कहना खुद को हंसी का पत्र बनाने जैसा है जहां पर 12-12 घंटे लोगों को बिजली के लिए इंतजार करना पड़ रहा है ना तो यहां पर पिछले कई दिनों से पानी की समस्या का समाधान किया जा रहा है ना कि बिजली की समस्या का समाधान किया जा रहा है ना तो इस प्रदेश को ऊर्जा प्रदेश कहा जा सकता है ना ही इस देहरादून सिटी को स्मार्ट सिटी स्मार्ट सिटी के नाम पर यहां पर दीवारे पोतने के अलावा कोई काम नहीं किया गया यही पैसा अगर सही में सिटी को स्मार्ट बनने पर लगाया होता तो आज यह बिजली की समस्या ना हो रही होती ना तो यहां पर कोई सोलर सिस्टम लगाए गए जिससे बिजली की समस्या का समाधान हो पाता और ना ही ट्रांसफार्मर चेंज किए गए पूरे शहर के आए दिन ट्रांसफार्मर फूक जाते हैं और बिजली की समस्या का सामना जनता को करना पड़ता है कई कई घंटे तक बिजली नहीं आती है जिसकी वजह से पानी भी नहीं आता

उन्होंने आगे कहा आम जनता परेशान है लेकिन ना तो किसी विधायक ना ही मुख्यमंत्री के कान पर जूं रेंग रही है क्योंकि वह तो अपने ए सी कमरों में बैठकर आराम फरमा रहे हैं उनको कोई मतलब नहीं की जनता इतनी भारी गर्मी में जहां पर 41 डिग्री पहुंच गया है परेशान हो रही है।

Related posts

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर हरिद्वार में व्यापक तैयारियां, आमजन की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता

cradmin

उत्तराखंड: कैबिनेट विस्तार की ओर…सीएम के दिल्ली से लौटते ही सुगबुगाहट तेज

prabhatchingari

निकाय चुनाव में हार के डर से घबरा कर फिर भागी भाजपा-सूर्यकांत धस्माना।

prabhatchingari

न्यायालय से रोक हटने के बाद बिच्छू वार्ड की सदस्य कल्पना सजवाण ने ली शपथ

cradmin

पूरी दुनिया में बज रहा है भारत का डंका: महाराज*

prabhatchingari

एससी विभाग कार्यक्रम में भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल, प्रदेश कांग्रेस ने किया जोरदार स्वागत”

cradmin

Leave a Comment