Prabhat Chingari
जीवन शैली

न्याय पंचायत मुख्यालय झिरकोटी में 5हेक्टेयर भूमि पर अपने पूर्वजों की स्मृति में पौधरोपण*

*न्याय पंचायत मुख्यालय झिरकोटी में 5हेक्टेयर भूमि पर अपने पूर्वजों की स्मृति में पौधरोपण*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
हरेला पर्व पर ग्राम झिरकोरी के ग्रामीणों द्वारा प्राम पंचायत की 5 हेक्टेयर भूमि पर औषधी एवं चोड़ी पत्तीदारपौधों का पर्यावरण रक्षा एवं भूमि प्रवन्धन हेतु 500 पौधों का अपने पूर्वजों की स्मृति में रोपण किया गया। इस अवसर पर वन विभाग के रेंज अधिकारीश्रीमती शिवानी डिमरी उपरेंज अधिकारी मंगलसिंह नेगी वन विभाग गौचर के समस्त कर्मचारी, पुलिस चौकी गौचर के प्रभारी मानवेन्द्र सिंह गुसांई के नेतृत्व में उनका स्टॉफ तथा उद्यान विभाग गौचर के प्रभारी अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी पालीवाल द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।इस कार्य के लिए वन विभाग गौचर द्वारा पौधे उपलब्ध करवाये गये। इस वृक्षारोपण अभियान में श्री धर्मपाल सिंह चौहान भूतपूर्व प्रबन्धक स्टेट बैंक की प्रेरणा से जगदीश चौहान,सुरेन्द्र सिंह चौहान, यशपाल सिंह चौहान , सरपंच राजेसिंह चौहान, कृष्णचन्द्र चौहान, धनसिंह चौहान, राकेश चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर महिला मंगलदल झिरकोटी, ग्राम प्रधान भुवना नेगी सहित सभी ग्रामीणों ने सहयोग किया।

Related posts

पहाड़ों को जल संकट से बचाएगा ज्वार, बाजरा और मडुआ

prabhatchingari

दरोगा–कांस्टेबल भर्ती के लिए एकीकृत नियमावली लागू, आयु सीमा में बड़ा बदलाव

cradmin

सैन्यधाम निर्माण के कार्यों की समीक्षा करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

cradmin

1232 नर्सिंग अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र

prabhatchingari

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में गूंजा देशभक्ति का स्वर…

cradmin

अवंतिका सिन्हा बहल बास्क में लेकर आई देहरादून का शानदार सांस्कृतिक अनुभव

prabhatchingari

Leave a Comment