Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

पीएनबी ने अपनी एनआरआई सेवाओं को मजबूत किया: 24*7 एनआरआई ग्राहक सेवा केंद्र और नई पेशकश शुरू की

देहरादून, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने 23 नवंबर, 2024 को अपने 24*7 एनआरआई ग्राहक सेवा केंद्र के साथ-साथ बैंकिंग सुविधा को बढ़ाने और अपने अनिवासी भारतीय (एनआरआई) ग्राहकों की उभरती जरूरतों को पूरा करने हेतु नई वित्तीय सेवाओं का एक व्यापक सेट लॉन्च किया है। इन पेशकशों का अनावरण बैंक के भीकाजी कामा प्लेस, नई दिल्ली स्थित कार्यालय में वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव श्री एम. नागराजू, डीएफएस के संयुक्त सचिव श्री पंकज शर्मा, पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री अतुल कुमार गोयल, तथा कार्यकारी निदेशकों श्री कल्याण कुमार, श्री बिनोद कुमार, श्री एम. परमशिवम और श्री बिभु प्रसाद महापात्रा की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
नए उत्पाद :
7 देशों में अनिवासी भारतीय (एनआरआई) ग्राहकों के लिए पीएनबी ने विस्तारित टोल-फ्री नंबर, डोरस्टेप डॉक्यूमेंट पिकअप सुविधा, एनआरआई ग्राहकों के लिए व्हाट्सएप बैंकिंग, FCNR-(B) फॉरवर्ड लिंक्ड प्रीमियम डिपॉजिट स्कीम, 50 विशेष एनआरआई सेवा शाखाएँ, एनआरआई नेविगेटर – FAQ के साथ एक व्यापक गाइड और एनआरआई ग्राहकों की सुविधा के लिए नई वेबसाइट जैसी सेवाएं शुरू की हैं।
यह लॉन्च दुनिया भर के ग्राहकों को सुलभ, व्यक्तिगत और निर्बाध बैंकिंग समाधान प्रदान करने हेतु पीएनबी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है, साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बैंक के फोकस को मजबूत करता है।

Related posts

ऑटिज्म से जुड़े बच्चों और युवाओं के सशक्तिकरण को मायरा केयर फाउंडेशन की पहल

cradmin

श्री गंगोत्री मंदिर के कपाट खुलने की तिथि व समय घोषित

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से की भेंट — कुंभ 2027 हेतु ₹3500 करोड़ और नंदा राजजात यात्रा 2026 के लिए ₹400 करोड़ की सहायता का अनुरोध

cradmin

केंद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री मंत्री भागीरथ चौधरी ने किये भगवान बदरीविशाल के दर्शन…

cradmin

मोबाइल से होता है कैंसर! मोबाइल उपभोक्ता तत्काल ये जानकारी पढ़ें

prabhatchingari

सीएम धामी ने किया उद्घाटन, बोले – खेल संस्कृति को मिले नया मुकाम

cradmin

Leave a Comment