Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

चमोली में पंचायत चुनाव के लिए पुलिस-प्रशासन तैयार, मतदान और मतगणना आज

 

चमोली (प्रदीप लखेड़ा)।
जनपद चमोली में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ एवं कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए 14 अगस्त को होने वाले मतदान और मतगणना को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने संयुक्त रूप से मतदान और मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, वाहन पार्किंग, भीड़-प्रबंधन, मतगणना स्थल पर लगाए जाने वाले बैरिकेड्स और CCTV निगरानी प्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदान एवं मतगणना के दौरान सतर्कता, समयबद्धता और पूर्ण निष्पक्षता बरती जाए।

मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा, जिसके तुरंत बाद मतगणना आरंभ होगी। शांतिपूर्ण और व्यवस्थित चुनाव प्रक्रिया के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

Related posts

खतरनाक स्टंट करने वाले चार युवक पुलिस हिरासत में, बाइक सीज

cradmin

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी में सैकड़ों लोग विभिन्न राजनीतिक पार्टियों व संगठनों का दामन छोड़कर पार्टी में शामिल

prabhatchingari

धर्मांतरण के गिरोह से बचाई गई पीड़िता ने समाज से की सतर्क रहने की अपील

cradmin

किसान भवन में जैविक उत्पाद परिषद की 26वीं परिषदीय बोर्ड बैठक करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

cradmin

श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर मंदिर परिसंपत्तियों, विश्राम गृहों, संस्कृत महाविद्यालय का निरीक्षण किया।

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में एग्रीफेस्ट: वेस्टर्न में इंक्रेडिबल्स, फॉक में एनएसएस प्रथम

cradmin

Leave a Comment