Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

दून फायरिंग: में पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार…

 

 

देहरादून, दून अस्पताल के सामने हुई फायरिंग की सनसनीखेज़ घटना में दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर गठित टीमों ने घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है 19 अक्टूबर की सुबह लगभग साढ़े तीन बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि दून अस्पताल के सामने फायरिंग हुई है। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुँची, जहाँ पुरोला (उत्तरकाशी) निवासी दीशांत राणा पुत्र नौनिहाल सिंह राणा को गोली लगने से घायल अवस्था में दून अस्पताल में भर्ती पाया गया।

घायल के साथी आयुष्मान कौशिक पुत्र नवनीत कौशिक निवासी रायपुर (देहरादून) ने पुलिस को बताया कि उनका विवाद कैनाल रोड स्थित कैंटीन पर कव्यांश धामा, रोहन आर्य, और विशाल तोमर से हुआ था। इसी रंजिश के चलते कव्यांश धामा के पक्ष से दो अज्ञात व्यक्ति दून अस्पताल के बाहर पहुँचे और उनके साथी दीशांत राणा को गोली मार दी।

घटना की जानकारी पर एसएसपी देहरादून ने सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

कोतवाली नगर पुलिस ने CCTV फुटेज का अवलोकन, घटनास्थल का निरीक्षण और गुप्त सूचना तंत्र को सक्रिय कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने फायरिंग में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया — 1. रोहन आर्य पुत्र जगदीश प्रसाद, निवासी एकता विहार, लेन नं. 15, सहस्त्रधारा रोड, थाना रायपुर, देहरादून (उम्र 34 वर्ष)

2. विशाल तोमर पुत्र धर्मेंद्र तोमर, निवासी गुजराड़ा मानसिंह, थाना राजपुर, देहरादून (उम्र 26 वर्ष)

दोनों अभियुक्तों को फायरिंग की घटना एवं षड्यंत्र रचने की भूमिका में शामिल पाए जाने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार दोनों को जिला कारागार सुधोवाला भेज दिया गया है।

फायरिंग की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चार पुलिस टीमें जनपद देहरादून एवं अन्य जनपदों में लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही शेष अभियुक्त भी गिरफ्तार कर लिए जाएंग

 

Related posts

उत्तराखण्ड राज्य के निर्वाचन आयुक्त का दायित्व वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईएएस सुशील कुमार ने संभाला

prabhatchingari

श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम सहित सभी सहवर्ती मंदिरों में तीर्थयात्रियों की संख्या में आशातीत वृद्धि हुई: हेमंत द्विवेदी

cradmin

ग्राफिक एरा में शोध नैतिकता पर सम्मेलन शुरू….

cradmin

सैमसंग इंडिया ने ‘सॉल्‍व फॉर टुमॉरो 2024’ के विजेताओं की घोषणा

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन पेपर प्रेजेंटेशन में डॉ. इप्सिता अव्वल

prabhatchingari

एसडीएम ने गैस गोदाम व होटलो का निरीक्षण,एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश*

cradmin

Leave a Comment