Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

सरकार की इशारे पर पुलिस कर रही आंदोलनकारीयों का अपमान :- रविंद्र सिंह आनंद

 

देहरादून.।  स्थाई राजधानी की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता रविंद्र सिंह आनंद भराड़ी सैंण पहुंचे किंतु उन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा दिवालीखाल के पास बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया।

रविंद्र ने बताया कि उन्होंने पुलिस से आगे जाने का आग्रह किया परंतु पुलिस ने उन्हें यह कहकर मना कर दिया कि सरकार द्वारा आगे जाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है और बिना पास के कोई भी व्यक्ति आगे नहीं जा सकता उन्होंने कहा कि वे लोकतांत्रिक तरीके से बिना नियम तोड़े विधानसभा जाना चाह रहे थे परंतु पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक रोक लिया।

रविंद्र ने बताया कि यहां अन्य दलों के भी लोग आए हुए थे उन्हें भी यहां से बलपूर्वक खदेड दिया गया।

उन्होंने कहा कि वे सिर्फ इतना ही चाहते हैं कि भराड़ीसैंण स्थाई राजधानी बने और यहीं से सचिवालय विधानसभा संचालित हो
उन्होंने कहा कि यदि सरकार यहां से सभी विधानसभा सत्र चलाएगी तो स्थानीय लोगों को लाभ पहुंचेगा और पहाड़ का विकास होगा उन्होंने कहा लेकिन धामी सरकार पहाड़ विरोधी है और वह नहीं चाहती कि भरारी सैंण स्थाई राजधानी बने उन्होंने कहा यह उत्तराखंड के शहीदों का अपमान है और जो सपने उत्तराखंड के आंदोलनकारी नेताओं ने देखे थे वह पूरे ना हो सके इसका उन्हें खेद भी है।
अंत में उन्होंने कहा कि वे उत्तराखंड के शहीदों की आवाज को उठाते रहेंगे और इसी प्रकार आंदोलन करते रहेंगे।

Related posts

तुलाज़ इंस्टीट्यूट के वार्षिक फेस्ट ‘संस्कृति 2025’ का शुभारंभ

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने लोक सेवा आयोग के लेखा परीक्षक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किये नियुक्ति पत्र

prabhatchingari

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना में लगभग 5542 लाभार्थियों को पैसा भेजा

prabhatchingari

नए वर्ष के दौरान ट्रैफिक जाम व दुर्घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश…

prabhatchingari

अबीर-गुलाल संग उत्साह: अनिल नौटियाल के आवास व पालिका परिषद में भव्य आयोजन

cradmin

विधायक ने चारधाम यात्रा को लेकर सरकार पर उठाये सवाल

cradmin

Leave a Comment