Prabhat Chingari
Uncategorized

पॉली किड्स ने मदर्स डे मनाया

देहरादून – पॉली किड्स देहरादून ने अपने विभिन्न शाखों के साथ मदर्स डे मनाया। पॉली किड्स डालनवाला, राजपुर रोड 1, राजपुर रोड 2, जीएमएस रोड, प्रेमनगर की शाखाओं ने संयुक्त रूप से मदर्स डे की भावना को छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं माता-पीता के साथ अपने-अपने अनुभवों को साझा किया और इसकी महता पर विभिन्न वक्ताओं ने अपना विचार रखा।

इस आयोजन में माताओं को प्यार, सम्मान और कृतज्ञता से नवाज़ा गया। लगभग 400 माताएं उत्सव में शामिल हुईं ‘पूल पार्टी’ और ‘मां एंड बेबी शो’ जैसे विषयों का आनंद लिया। यह कार्यक्रम रैंप वॉक, डांसिंग, सिंगिंग, फन गेम्स और अन्य प्रतियोगिताओं जैसी गतिविधियों से भरा रहा।

चेयरमैन कैप्टन मुकुल महेंद्रू और निदेशक श्रीमती रंजना महेंद्रू ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। विशेष अतिथि श्रीमती रानी महेंद्रू और श्रीमती इंदु ठाकुर ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।

सम्मानित उपस्थित लोगों में निदेशक सुश्री माधवी भाटिया, श्रीमती शिप्रा आनंद, श्रीमती वर्षा ठाकुर, सिस्टम समन्वयक श्रीमती दिव्या जैन, गतिविधि समन्वयक श्रीमती दीप्ति सेठी, और हेडमिस्ट्रेस श्रीमती मीनाक्षी धवन, श्रीमती पूनम निगम, नेहा सहगल, श्रीमती रजनी कौर, श्रीमती सीमा कैंतुरा, व पॉलीकिड्स स्टाफ मौजूद रहे।

कैप्टन महेंद्रू ने दर्शकों को प्रोत्साहन के शब्दों के साथ संबोधित किया एवं मौजूद माता-पिता को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया।

Related posts

मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा: मुख्यमंत्री धामी ने दिए व्यापक निर्देश

cradmin

टीएचडीसीआईएल ने सार्वजनिक क्षेत्र के मानव संसाधन प्रबंधन में उत्कृष्टता लाने के लिए ‘एचआर रिट्रीट: नेविगेटिंग इमर्जिंग ट्रेंड्स’ प्रशिक्षण’ कार्यक्रम का आयोजन किया

prabhatchingari

दूसरा अपराध साहित्य महोत्सव 29 नवंबर से 1 दिसंबर, 2024 तक देहरादून में

prabhatchingari

हनुमान ध्वज स्थापित होने के साथ ही शुरू हुआ पांडव नृत्य*

prabhatchingari

एनएसएस इकाई ने धूम धाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

prabhatchingari

ओलंपस हाई ने ए+ उत्कृष्ट छात्रों को किया सम्मानित

prabhatchingari

Leave a Comment