Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा नानौता ब्लॉक से पूनम शर्मा को किया गया सम्मानित

देहरादून/सहारनपुर (नानौता)।* नानौता ब्लॉक से नामित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ की जिला अध्यक्ष पूनम शर्मा को सहारनपुर में हुए सम्मान समारोह में महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा सम्मानित किया गया।

महामहिम राज्यपाल ने कार्यक्रम में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का भी देश के विकास में बड़ा सहयोग रहा है, संस्थागत प्रसव से लेकर बच्चों को शिक्षित करने तक में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सहयोग हमेशा से ही रहा है।

राज्यपाल सहारनपुर में दिल्ली रोड स्थित एक स्कूल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।

कार्यक्रम में उन्होंने 325 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किट वितरित की जिसमें 16 अलग-अलग तरह के टूल्स बच्चों को दिए गए।

राज्यपाल द्वारा पूनम शर्मा को सम्मानित किए जाने पर सीडीपीओ रेखा कौशिक व आशा देवी तथा उनके गांव कुआखेडा से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सुषमा राणा, गीता देवी, विदुषी, अमिता देवी, ललिता सैनी, शारदा शर्मा, राकेशवती आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Related posts

सतेराखाल में डिजिटल शिक्षा की ओर ऐतिहासिक पहल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

cradmin

प्रदेश के खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

cradmin

केप्री ग्लोबल कैपिटल और गुजरात टाइटन्स के बीच की साझेदारी 2024 सीज़न के लिए भी जारी रहेगी

prabhatchingari

नशे के सौदागरों पर चमोली पुलिस का प्रहार, ज्योतिर्मठ में भारी मात्रा में चरस बरामद

cradmin

नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 1.31 किलो चरस केस का फरार आरोपी पकड़ा

cradmin

पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी

cradmin

Leave a Comment