Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

कूच से पहले पोस्टर हटे, विपक्ष ने प्रशासन पर उठाए सवाल

देहरादून , प्रस्तावित लोक भवन कूच कार्यक्रम से पूर्व नगर निगम प्रशासन द्वारा कांग्रेस के पोस्टर और बैनर हटाए जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नगर आयुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और भर्ती घोटालों से त्रस्त युवाओं के मुद्दों को लेकर #राजभवन_घेराव का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। उनका कहना है कि सरकार जनहित के सवालों से घबराकर प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के कार्यक्रमों के दौरान प्रशासन मौन रहता है, जबकि विपक्ष की ओर से आयोजित कार्यक्रमों के पहले ही पोस्टर-बैनर हटाने जैसी कार्रवाई की जाती है। उन्होंने इसे पक्षपातपूर्ण रवैया बताते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जनहित के मुद्दों पर उनका आंदोलन जारी रहेगा और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद की जाएगी।

Related posts

नि:संतान दम्पतियों के लिये वरदान साबित हो रही एआरटी सुविधा

prabhatchingari

वार्षिक पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र पाकर खिल उठे स्वयंसेवियों के चेहरे

cradmin

पंचायत चुनाव को स्थगित करने के लिए हाईकोर्ट को भेजा पत्र

cradmin

उत्साह के साथ एमबीए और एमसीए का नया सत्र शुरू

cradmin

आरसीएम की रूपांतरण यात्रा में नवोद्यमियों की सहभागिता; देहरादून में मिला जबरदस्त जनसमर्थन

cradmin

न्यूगो ने भारत में पूरे किए 3 साल; देश के इलेक्ट्रिक इंटरसिटी सेगमेंट में है सबसे आगे

cradmin

Leave a Comment