देहरादून,हल्द्वानी-रेलवे प्रकरण मामले मे आज होने वाली सुनवाई को लेकर हुई दुआ, कड़कती ठंड मे बच्चे बुज़ुर्ग और महिलाएँ भी हुई शामिल,हल्द्वानी के बहुचर्चित रेलवे प्रकरण मामले की आज उच्चतम न्यायालय दिल्ली में सुनवाई होनी है। वहीं जिसको लेकर हज़ारों की तादाद में पीड़ितों ने रेलवे प्रकरण को लेकर बनभूलपुरा क्षेत्र में कड़कती ठंड के बीच अपने अल्लाह से रो-रो कर दुआ की और रेलवे प्रकरण के मामले से निजात दिलाने की दुआ की। आपको बता दें कि बनभूलपुरा क्षेत्र के लाइन 17 में 23 जनवरी की रात से रेलवे प्रकरण से निजात दिलाने के लिए इज़तेमाई दुआ का एहतेमाम किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं पुरुषों ने हिस्सा लिया। इमाम लाल मस्जिद मुफ़्ती रिज़वान ने पुरखुलूस दिल की गहराइयों के साथ अल्लाह की बारगाह में रो-रो कर रेलवे प्रकरण मामले मे हक़ फैसले की दुआ की। वहीं दुआ मे कड़कती ठंड मे बच्चो समेत बज़ुर्ग और महिलाएं शामिल हुई।
prabhatchingari
I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward .
For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
