Prabhat Chingari
उत्तराखंड

पीआरडी स्वयंसेवकों को अब मिलेगा ₹2500 वर्दी भत्ता…

 

देहरादून,  प्रान्तीय रक्षक एवं विकास दल (पीआरडी) स्वयंसेवकों के लिए वर्दी भत्ते में वृद्धि की गयी है। अब वर्दी भत्ते के लिए हर 2 साल में ₹1500 के बजाय ₹2500 दिए जाएंगे। सर्दी और गर्मी के अलग-अलग यूनिफॉर्म सेट भी तय कर दिए गए हैं।

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पीआरडी स्वयंसेवकों के हित के लिए लगातार काम कर रही है। वर्दी भत्ते में यह वृद्धि उनके समर्पण और सेवा को सम्मान देने का प्रयास है।

 

उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा समेत विभिन्न अवसरों पर पीआरडी स्वयंसेवकों ने शानदार काम किया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पिछले दिनों उन्होंने पीआरडी जवानों के वर्दी भत्ते को बढ़ाने के निर्देश दिए थे।

 

यह वर्दी भत्ता 42 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण के बाद तथा प्रत्येक दो वर्ष बाद दिया जाएगा, जिसमें सामान्य वर्दी के विभिन्न आइटम और गर्म वर्दी के लिए अंगोरा कमीज-पैंट, ऊनी जर्सी और फर वाली जैकेट शामिल हैं।

 

यह सुविधा सिर्फ शांति-सुरक्षा कार्यों में तैनात स्वयंसेवकों को जिला युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारियों की संस्तुति पर मिलेगी।

Related posts

प्रधानमंत्री ने देश के अन्नदाताओं को दी ₹42,000 करोड़ की राहत,

cradmin

सल्ट के पास कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान।

prabhatchingari

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण

cradmin

UKSSSC भर्ती परीक्षा के लिए मुस्तैद दून पुलिस…

cradmin

श्री दरबार साहिब व एसजीआरआर विश्वविद्यालय में 75 गणतन्त्र पर हुआ ध्वजारोहण

prabhatchingari

लाॅजिस्टिक्स को नई तकनीकों से जोड़ने का आह्वान

prabhatchingari

Leave a Comment