Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षास्वास्थ्य

ग्राफिक एरा में ‘साईकी एक्सप्रेस 2.0’, मानसिक स्वास्थ्य पर जोर

देहरादून, अपने आसपास होने वाले छोटे-छोटे परिवर्तनों के प्रति सजग रहना न केवल दूसरों के दुख-दर्द को समझने में सहायक होता है, बल्कि यह व्यक्तिगत एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह विचार ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘साईकी एक्सप्रेस 2.0’ कार्यक्रम में मनोविज्ञान विशेषज्ञ डॉ. जीतपाल सिंह राणा ने व्यक्त किए। मानव मनोविज्ञान पर आधारित इस कार्यक्रम का आयोजन भावनाओं की अभिव्यक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर किया गया।

ग्राफिक एरा अस्पताल के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. राणा ने कहा कि आसपास के लोगों की दिनचर्या एवं व्यवहार में आने वाले सूक्ष्म बदलावों को संवेदनशीलता के साथ समझना आवश्यक है। इससे समय रहते समस्याओं की पहचान कर उन्हें दूर किया जा सकता है। उन्होंने दैनिक जीवन में शारीरिक एवं मानसिक व्यायाम को अपनाने पर भी बल दिया।

कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के ‘शन मन: क्लब’ द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विनय नेगी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

आज का राशिफल: मेष-कर्क को संयम की सलाह, मकर, मीन और तुला के लिए दिन कठिन

cradmin

यातायात सुधार और आमजन की सुरक्षा को लेकर एसएसपी दून का स्थलीय निरीक्षण

cradmin

दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई – यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त शिकंजा

cradmin

नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल सहित 100 पार्षदगणों ने ली अपने पद की शपथ।

prabhatchingari

अनिल वर्मा अध्यक्ष व डॉ.वी.डी.शर्मा महासचिव निर्वाचित

prabhatchingari

सीमा जागरण मंच ने संगोष्ठी में वीरता को किया नमन, धराली आपदा में मृतकों को दी श्रद्धांजलि

cradmin

Leave a Comment