Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में की जन सुनवाई बैठकें

देहरादून/अल्मोड़ा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के आधा दर्जन गांवों में जनता की समस्याओं की सुनवाई की और इस दौरान वि​भिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 25.5 लाख रुपये विधायक निधि से देने का ऐलान भी किया। इस धनरा​शि से सड़क, पेयजल, बिजली लाइन और अन्य कई कार्य किए जाने हैं।

मंगलवार को मंत्री रेखा आर्या ने सबसे पहले सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महतगाँव स्थित माँ कालिका मन्दिर परिसर में जन बैठक कर जनता की समस्याओं पर सुनवाई की। इस दौरान लोगों ने पेयजल, सड़क पक्की करने, राशन कार्ड, स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने जैसी समस्याएं उठाई। इनमें से कई समस्याओं का अधिकारियों को निर्देशित कर मौके पर समाधान कराया, बाकी समस्याओं पर जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मंदिर में सौन्दर्यीकरण कार्यों के लिए विधायक निधि से 3 लाख रुपये और महिलाओं के समूह को रोजगार कार्य करने के लिए ढाई लाख रुपए देने का ऐलान किया।

इसके बाद सुतर गांव में जन बैठक कर लोगों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने गांव के भैरव मंदिर में नवनिर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। साथ ही गांव की अनुसूचित जाति बस्ती में गोलू मंदिर में निर्माण कार्य के लिए 2लाख रुपये, गांव ककलना में कत्यूर देवता मंदिर में स्थल विकास के लिए 2.5 लाख रुपए और इसी गांव के कालिका मंदिर के रास्ते के निर्माण के लिए 1.5 लाख स्वीकृत किये। इसके बाद बूथ कुवाली क्षेत्र में शिव मंदिर व शनि मंदिर में निर्माण के लिए 1.5 लाख, पाखुला पेयजल लाइन के लिए 1.5 लाख रुपए, वूंगा रोड निर्माण के लिए 1.5 लाख रुपए और हरज्यू मंदिर लिलाड़ी के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि से ₹2 लाख स्वीकृत किए। इसके साथ ही कुवाली के श्री बद्रीनाथ मंदिर में भी सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्य के लिए ₹2 लाख स्वीकृत किए।

दोपहरबाद मंत्री ने ग्राम पागसा में बैठक कर श्मशान घाट मार्ग निर्माण के लिए 1.5 लाख रुपये और गांव में रेलिंग लगाने के लिए 1.5 लाख रुपये देने की घोषणा की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक बोरा, भुवन जोशी, दीवान सिंह, बलवंत सिंह, हेम पांडे, नरेंद्र बिष्ट, मंटू वर्मा, राज अधिकारी, हेमंत आर्य, रामू रावत, दिनेश वर्मा, कन्नू शाह आदि उपस्थित रहे

Related posts

ईमानदार व कर्मठ पुलिस निरीक्षकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिलाएं ,डीजीपी

prabhatchingari

एलेन इंस्टीट्यूट देहरादून ने किया भ्रामक दावों का खंडन — स्पष्ट किया कि सारांश मित्तल उनके ही छात्र हैं, सबूतों के साथ पेश की पूर्ण सच्चाई…

cradmin

उत्तराखण्ड में WSDM–2025 व विज्ञान सम्मेलन 28 से; ग्लोबल विशेषज्ञ देहरादून में जुटेंगे

cradmin

निःस्वार्थ सेवा की मिसाल: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने किया आश्रम के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण”

cradmin

नशे की लत ने बनाया वाहन चोर, दो युवक गिरफ्तार

cradmin

पैरोल जंप कर वर्षों से फरार अभियुक्त दून पुलिस की गिरफ्त में

cradmin

Leave a Comment