Prabhat Chingari
उत्तराखंड

पंजाब नैशनल बैंक को पर्यावरण संबंधी पहल पीएनबी पलाश के लिए सीएसआर ग्रीन इनिशिएटिव आफ द ईयर श्रेणी में ग्रीन रिबन चैंपियंस अवार्ड से सम्मानित किया गया

देहरादून – सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंक, पंजाब नैशनल बैंक, सीएसआर ग्रीन इनिशिएटिव आफ द ईयर श्रेणी के अंतर्गत ग्रीन रिबन चैंपियंस पुरस्कार जीता है। यह प्रतिष्ठित अवार्ड डॉ. जितेंद्र सिंह, माननीय केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ राज्य मंत्री, पीपी (डीओपीटी), परमाणु ऊर्जा, द्वारा प्रदान किया गया। यह पुरस्कार “पीएनबी पलाश” परियोजना के हिस्से के रूप में एक लाख से अधिक पेड़ लगाने में पीएनबी के उल्लेखनीय प्रयासों की मान्यता में दिया गया।

पीएनबी पलाश परियोजना के तहत एक लाख से अधिक पीएनबी कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए देश भर में पौधे लगाए। इस परियोजना में कई विषय शामिल हैं, जैसे विद्युत वाहन वित्त योजना, पुनर्चक्रण शिविर, वृक्षारोपण अभियान, कागज संरक्षण अभियान और ऊर्जा संरक्षण ओलंपिक। पीएनबी पलाश मिशन लाइफ (लाइफस्टाइल फार इन्वायरनमेंट), जो पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए व्यक्तिगत और सामुदायिक कार्रवाई को बढ़ावा देने के लिए भारत के नेतृत्व वाला एक वैश्विक जन अभियान के अनुपालन में है।

पीएनबी इस मान्यता पर बहुत गर्व महसूस करता है और पर्यावरणीय स्थिरता में सकारात्मक योगदान देने के लिए हमेशा समर्पित रहता है |

Related posts

महाराज का मुख्यमंत्री से आग्रह, पानी में डूबे क्षेत्रों को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए*

prabhatchingari

किसानों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में पीएम मोदी कर रहे हैं

cradmin

माउंट चौखंबा-III ट्रेक पर फंसी 02 विदेशी महिला ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू

prabhatchingari

पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद…..

prabhatchingari

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया देहरादून मंडी का निरीक्षण

prabhatchingari

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी,अभिभावकों की जेब पर भारी ………..

prabhatchingari

Leave a Comment