Prabhat Chingari
उत्तराखंड

आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल : उच्च न्यायालय में वाद लंबित के बावजूद अनुचित कार्यवाही कर रहा आबकारी विभाग : अग्रवाल

देहरादून, उच्च न्यायालय में वाद लंबित होने के बावजूद अनुचित कार्यवाही का आरोप लगाते हुये गोल्ड मैन डिस्टिलरी के प्रबंध निदेशक आकाश अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर आबकारी विभाग पर गंभीर आरोप लगाये, स्थानीय
प्रेस क्लब में पत्रकारों रूबरू होते हुये आकाश अग्रवाल ने कहा कि आबकारी विभाग उनके खिलाफ उच्च न्यायालय में वाद लंबित होने के बावजूद अनुचित कार्यवाही कर रहा है, जो न्यायिक प्रक्रिया का उल्लंघन है।
आकाश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग ने उनके व्यवसाय पर दबाव बनाने और मनमानी कार्रवाई करने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा किया जा रहा यह उत्पीड़न न केवल उनके व्यवसाय को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि यह औद्योगिक विकास में बाधा डाल रहा है, उन्होंने मांग की कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
अग्रवाल ने बताया कि मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है और ऐसे में विभाग का हस्तक्षेप के चलते उनके उद्योग को हो रहे नुकसान से राज्य के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने सरकार से अपील की कि इस मामले में त्वरित और निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि उन्हें न्याय मिल सके और उद्योग में हो रहे इस तरह के दखल को रोका जा सके।
वहीं आकाश अग्रवाल का यह बयान आने वाले दिनों में इस मुद्दे को और तूल दे सकता है, क्योंकि इससे आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। पत्रकार वार्ता में सुधीर कुमार भी मौजूद रहे |

Related posts

बार से शुरू हुआ विवाद बना खूनी टकराव, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत

cradmin

चमोली के विकास खंड के डिम्मर गांव को संस्कृत ग्राम घोषित किया

cradmin

एसटीएफ का बड़ा प्रहार: उत्तराखंड–नेपाल नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त, 2.40 करोड़ की हेरोइन बरामद

cradmin

पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान — 1100 से अधिक व्यक्तियों का सत्यापन, ₹7.5 लाख का जुर्माना

cradmin

मोहब्बे वाला चौक पर बड़ा हादसा — बेकाबू ट्रक दुकान में घुसा, कई वाहन क्षतिग्रस्त

cradmin

मुख्यमंत्री धामी ने जिला प्रशासन के 4 प्रोजेक्ट जनमानस को समर्पित

cradmin

Leave a Comment