Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दो वाहन चोर गिरफ्तार, स्कूटी बरामद

 

देहरादून। पुलिस ने स्कूटी चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 28 फरवरी 2026 को कोतवाली डालनवाला में वादी जितेन्द्र सिंह नेगी पुत्र श्री आनन्द सिंह नेगी, निवासी ग्राम धारकोट, पोस्ट चोपड़ा, जनपद रुद्रप्रयाग, हाल निवासी ओल्ड डालनवाला, करनपुर, देहरादून द्वारा तहरीर दी गई कि उनके आवास के बाहर खड़ी स्कूटी संख्या यूके-07-एएफ-3612 (ग्रे रंग) को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला में मु0अ0सं0 38/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई। साथ ही स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

लगातार प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 01 मार्च 2026 की देर रात्रि को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कॉन्वेंट रोड स्थित मजार के पास से दो अभियुक्तों को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मो. नईम (19 वर्ष) पुत्र नवी बख्श निवासी धस्माना वाली गली, करनपुर, देहरादून तथा रमन सिंह (20 वर्ष) पुत्र स्व. गुरमीत सिंह निवासी गुरुद्वारा रोड, ओल्ड डालनवाला, निकट वाल्मीकि मंदिर, करनपुर, थाना डालनवाला, देहरादून शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Related posts

खिलाड़ी देंगे देवभूमि को ग्लोबल पहचान

cradmin

वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर दून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी

cradmin

हैलो मेघालय कॉन्क्लेव का आयोजन शिलांग में हुआ

prabhatchingari

टुवर्ड्स ह्यूमैनिटी के युवाओं ने जिला चिकित्सालय में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान

cradmin

चमोली में शाम 6:47 पर भूकंप का झटका, केंद्र चमोली में — तीव्रता 3.4 मापी गई

cradmin

वेस्ट वॉरियर्स संस्था द्वारा 12 वर्षों की सफलता का उत्सव और सम्मान समारोह

prabhatchingari

Leave a Comment