Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी की नई खोज, विमानों को नहीं पकड़ पायेंगे राडार

 

 

देहरादून,  ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी खोज की है, जो विमानों को राडार की पकड़ से बाहर कर देगी। केंद्र सरकार ने इस अनुपम खोज का पेटेंट भी दे दिया है। यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के वैज्ञानिकों डॉ. वारिज पंवार और डॉ. विकास राठी ने यह खोज की है।

 

ग्राफिक एरा के वैज्ञानिक डॉ वारिज पंवार ने बताया कि इलेक्ट्रो मैगनेटिक इंटरफेरेंस (EMI) शील्डिंग फिल्म के रूप में एक पतली परत तैयार की गई है, यह इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को विद्युत चुम्बकीय हस्तक्षेप (EMI) से बचाने की विशेषता रखती है। यह परत किसी भी वस्तु पर चढ़ा दी जाये, तो 12 से 18 गीगाहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी रेंज (केयू बैंड) पर आने वाली किरणों को यह सोख लेती है। राडार भी इसी फ्रीक्वेंसी रेंज पर काम करते हैं। किसी विमान पर यह परत चढ़ा दी जाये, तो किसी भी राडार से छोड़ी जाने वाली किरणें इस पर पड़ने के बाद वापस नहीं लौटेंगी। ये परत उन्हें सोख लेगी।

 

डॉ वारिज ने बताया कि अपने साथी वैज्ञानिक डॉ. विकास राठी के साथ के विभाग की सेंसर्स एंड एक्चुएटर्स लैब में कई वर्षों के प्रयोगों के बाद यह कामयाबी मिली है। इस प्रयोगशाला में पहले भी बायोडिग्रेडेबल मटीरियल्स और एनर्जी हार्वेस्टिंग मटीरियल्स के क्षेत्र में कई बड़ी खोज की गई हैं, जिनके पेटेंट मिल चुके हैं। गन्ने के रस से मैम्ब्रेन बनाने जैसी कई खोजें करके पेटेंट हासिल कर चुके डॉ वारिज पंवार ने कहा कि उनका साझा लक्ष्य ऐसे शोध करना है, जो देश, समाज और उद्योग को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचा सकें। यह खोज इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

 

खोजकर्ता वैज्ञानिक डॉ विकास राठी ने कहा कि यह बड़ी खोज और इसके लिए केंद्र सरकार से मिला पेटेंट हमारे कई वर्षों के शोध कार्य को मान्यता मिलना है। यह तकनीक भविष्य के सुरक्षित और ऊर्जा-कुशल उपकरणों के विकास में अहम योगदान देगी।

 

खोजकर्ताओं ने कहा कि इस खोज को पेंट की तरह किसी भी सतह पर चढ़ाया जा सकता है। इसकी परत रक्षा एवं एयरोस्पेस के क्षेत्र में राडार, गाइडेड मिसाइल, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर, सैटेलाइट कम्युनिकेशन (डीटीएच, वी-सैट, मोबाइल सैटेलाइट लिंक), एवियोनिक्स (एयरक्राफ्ट कम्युनिकेशन, इन-फ्लाइट इंटरनेट) तथा आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स (फाइव जी तकनीक और माइक्रोवेव इमेजिंग) जैसे क्षेत्रों में बहुत उपयोगी सिद्ध हो सकती है।

 

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने इस खोज को देश के लिए एक बेहतरीन उपहार बताते हुए दोनों वैज्ञानिकों को बधाई दी। डॉ घनशाला ने कहा कि यहां उपलब्ध दुनिया की सबसे नई टेक्नोलॉजी और ग्राफिक एरा का माहौल लगातार आगे बढ़ने और कुछ नया कर गुजरने की प्रेरणा देता है। इसी के कारण टाईफाईड डायग्नोस करने की नई तकनीक, एआई से जुड़ी व्यायाम को सुखद बनाने वाली मशीन, शरीर और इमारतों में होने वाले सूक्ष्म बदलावों पर एलर्ट करने वाली मेम्ब्रेन, पेड़-पत्तों से अधिक औषधीय तत्व निकालने की तकनीक, ग्रीन टी से फंगल रोधी दवा बनाने का फार्मूला, शारीरिक गतिविधियों से बिजली उत्पादन की तकनीक जैसी खोजें ग्राफिक एरा की प्रयोगशालाओं में हुई है और इन सबके पेटेंट ग्राफिक एरा को मिल चुके हैं। केंद्र सरकार से 20 वर्षों के लिए इस खोज का पेटेंट मिलने से हमारे वैज्ञानिक बहुत उत्साहित हैं। उत्तराखंड की सरजमीं पर हुई इस खोज ने राज्य को गौरवांवित किया है।

Related posts

डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने किया राष्ट्रीय एचआर सेमिनार का आयोजन

prabhatchingari

भाजपा महानगर अध्यक्ष ने प्रथम दिन महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि व उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को कोटि नमन

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने हाइब्रिड शिक्षा क्रांति का शुभारंभ — 840 राजकीय विद्यालय जुड़ेंगे वर्चुअल व स्मार्ट कक्षाओं से

cradmin

एसबीआई कार्ड और इंडिगो के बीच हुई महत्वपूर्ण साझेदारी;  इंडिगो एसबीआई कार्ड किया लॉन्च 

cradmin

नारी 2025 एक एकेडमिक रिपोर्ट, सवालों के घेरे में आयी राष्ट्रीय वार्षिक रिपोर्ट और सूचकांक (एनएआरआई) 2025

cradmin

विधानसभा अध्यक्ष ने नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ कुंजापुरी देवी व माँ सुरकंडा देवी शक्तिपीठों के दर्शन कर पूजा अर्चना की

prabhatchingari

Leave a Comment