Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी

देहरादून,  उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 18 मार्च से 23 मार्च तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश, तेज हवाएं, गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 18 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है।

19 और 20 मार्च को मौसम और अधिक सक्रिय रहेगा। पर्वतीय जिलों में जहां बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां बढ़ेंगी, वहीं कई स्थानों पर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी और चंपावत जिलों में भी बारिश के आसार हैं।

20 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम का व्यापक असर देखने को मिलेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और तेज गर्जना की चेतावनी जारी की गई है।

21 और 22 मार्च को भी मौसम का प्रभाव बना रहेगा। विशेष रूप से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बिजली चमकने की घटनाएं जारी रह सकती हैं, जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

23 मार्च को पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Related posts

दिव्यांगों को लगाए जाएंगे निशुल्क कृत्रिम अंग…

cradmin

पारदर्शिता को सशक्त बनाने के बैंक की डिजिटल पहलों का अनावरण करने हेतु केंद्रीय सतर्कता आयुक्त ने पीएनबी का दौरा किया

cradmin

आज चमकेगी किस्मत: तुला, वृश्चिक और मकर राशि को अचानक धन लाभ के प्रबल योग

cradmin

आपदा राहत एवं बचाव प्रशिक्षण का सफल समापन

prabhatchingari

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी,अभिभावकों की जेब पर भारी ………..

prabhatchingari

ग्राफिक एरा के छात्र ने यू.के. में जीते दो पदक

cradmin

Leave a Comment