Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

रैम्बो सर्कस का देहरादून में भव्य आगाज़, कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

हिमालयन संस्कृति ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय सर्कस का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

देहरादून,  हिमालयन संस्कृति ऑडिटोरियम हॉल में शुक्रवार को तीन दिवसीय रैम्बो सर्कस कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के पहले ही दिन सर्कस प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा हॉल खचाखच भरा रहा और दर्शकों का उत्साह चरम पर देखने को मिला। सर्कस कलाकारों ने हैरतअंगेज़ करतबों और मनोरंजक प्रस्तुतियों से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। हवा में झूलते करतबबाज़, बैलेंसिंग एक्ट, हास्य कलाकारों की चुटीली अदाएं और जानवरों के प्रशिक्षित करतबों ने बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रही थी। मुख्य रूप से गोर्खा डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष  सूर्य बिक्रम शाही, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष  श्याम सिंह थापा, रैम्बो सर्कस के प्रबंधक  सुजीत ,  दिलीप,  रंजन सोलंकी,  सुरेन्द्र कुमार,  मनोज भट्ट तथा बिज्जु पुष्करण उपस्थित रहे। सर्कस का यह आयोजन आगामी दो दिन तक जारी रहेगा, जिसमें हर दिन नई प्रस्तुतियों के साथ रोमांच और मनोरंजन की बहार बरकरार रहेगी।

Related posts

राज्य की 25 साल की विकास यात्रा एवं शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन है झांकी की प्रमुख विषयवस्तु

cradmin

उत्तरकाशी के सुदूर गांव पौंठी में 102 ग्रामीणों का उपचार…

cradmin

सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ…

cradmin

आनंददायक संग्रह है पुस्तक ‘ द मिडल ऑफ एवरीथिंग’ के बारे में पुस्तक प्रेमियों को

prabhatchingari

दून में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बसपा के जिला अध्यक्ष दुःख जताया।

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने बहुउद्देशीय शिविर रथ को दिखाई हरी झंडी

cradmin

Leave a Comment