देहरादून, देश की अग्रणी फुटवियर कंपनी रिलैक्सो फुटवियर्स लिमिटेड ने उत्तराखंड के 24 सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ एक नया समझौता (MoU) किया है। यह कदम रिलैक्सो के CSR उपक्रम परिवर्तन मॉडल स्कूल परियोजना के तहत उठाया गया है, जिसकी शुरुआत 2018 में हुई थी।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम “CSR के माध्यम से भविष्य के लिए तैयार स्कूलों का निर्माण” के दौरान इस साझेदारी की घोषणा की गई। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
नए चरण में देहरादून और हरिद्वार जिलों के 24 सरकारी स्कूलों को आधारभूत संरचना, शिक्षण संसाधनों और छात्र सशक्तिकरण के क्षेत्र में सहायता मिलेगी। अब तक हरिद्वार के 104 स्कूलों में यह परियोजना लागू की जा चुकी है।
रिलैक्सो के कार्यकारी निदेशक सुशील बत्रा ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि हर बच्चा गरिमा, सुरक्षा और आनंद के साथ शिक्षा प्राप्त करे। हमें इस साझेदारी पर गर्व है।”
